फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 11 June: वृषभ राशि वाले प्रेम का इजहार कर सकते हैं, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Wed, 11 Jun 2025 06:00 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today 11 June 2025 in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा
विज्ञापन
1 of 13
11 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 11 June 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Mangal Gochar: जून में होगा मंगल का सिंह राशि में गोचर, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...

Numerology: मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपके रिश्ते में तेज़ी और जुनून रहेगा। अगर किसी से बात करने का मन है, तो बेझिझक पहला कदम उठाएं। पार्टनर के साथ बहस की बजाय समझदारी से बात करें।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): दिल की बातें आज जुबान तक आ सकती हैं। अगर आप सिंगल हैं, तो कोई पुराना कनेक्शन फिर से सामने आ सकता है। रिलेशनशिप में हैं तो साथ वक्त बिताना जरूरी है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): थोड़ी उलझन महसूस कर सकते हैं। अपने इमोशन्स को दबाएं नहीं, खुलकर बात करें। कोई बात बहुत समय से दिल में है, आज कह देने का सही दिन है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहराएगा। सिंगल लोगों को किसी से इमोशनल कनेक्शन बन सकता है। पुराने रिश्तों की यादें थोड़ा परेशान कर सकती हैं, लेकिन आप संभाल लेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपका आकर्षण आज सब पर भारी है। अगर कोई पसंद है तो इशारा काफी होगा। पार्टनर से बातचीत में थोड़ी सावधानी रखें, ग़ुस्से से बात बिगड़ सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आप बहुत कुछ सोच रहे हैं लेकिन सामने वाला समझ नहीं पा रहा। दिल की बात सीधी कह दें, वरना कन्फ्यूजन बढ़ेगा। सिंगल हैं तो कोई ऐसा मिलेगा जो आपकी सोच से मेल खाता हो।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आप बहुत कुछ सोच रहे हैं लेकिन सामने वाला समझ नहीं पा रहा। दिल की बात सीधी कह दें, वरना कन्फ्यूजन बढ़ेगा। सिंगल हैं तो कोई ऐसा मिलेगा जो आपकी सोच से मेल खाता हो।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्यार की गहराई आज दिल को छू सकती है। पार्टनर के साथ गहरा इमोशनल कनेक्शन बनेगा। सिंगल लोग किसी से मिल सकते हैं जो पहली ही मुलाकात में कुछ खास लगेगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): रिलेशनशिप में थोड़ा एडवेंचर लाने की जरूरत है। सब कुछ बहुत रूटीन सा लग रहा है। अगर सिंगल हैं, तो किसी ऐसे इंसान से बात हो सकती है जो आपको अलग नज़रिया देगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आप इमोशन्स को दबा रहे हैं, लेकिन ज़रूरत है कि उन्हें शेयर करें। रिश्तों में पारदर्शिता रखें, छुपाने से गलतफहमियां हो सकती हैं। सिंगल हैं तो आज कुछ दिलचस्प हो सकता है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्यार को लेकर आप थोड़े उलझे हुए हैं।  दिल की सुने लेकिन दिमाग को भी साथ रखें। बातचीत से बहुत कुछ साफ होगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज अपने जज़्बात किसी रचनात्मक तरीके से जाहिर करें, चाहे वो एक मैसेज हो, गाना हो या एक मुलाकात। सच्चा प्यार पास ही है। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें