फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों के लोगों की हर इच्छा होगी पूरी

Tue, 18 Feb 2025 12:23 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

देवताओं के गुरु देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ मिलने के प्रबल संकेत हैं।
विज्ञापन
1 of 4
गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : amar ujala
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देवगुरु करीब 13 महीनों तक एक राशि में रहते हैं, फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है। गुरु को शुभ ग्रह माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में देवगुरु शुभ स्थान पर होते हैं उन्हें जीवन में किसई भी चीज कोई कमी महसूस नहीं होती है। गुरु राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ एक निश्चित अंतराल पर अपनी चाल में बदलाव लाते नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। देवगुरु इस साल वृषभ से मिथुन राशि में गोचर करेंगे। गुरु अभी इस समय वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में विराजमान हैं। अब होली के बाद मंगल के नक्षत्र मृगशिरा में प्रवेश कर जाएंगे। देवताओं के गुरु देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ मिलने के प्रबल संकेत हैं। आइए जानते हैं गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से किन-किन राशि वालों को फायदा मिलेगा। 

Chandra Grahan 2025: इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें इस समय ग्रहों की स्थिति और प्रभाव
विज्ञापन

2 of 4
मेष राशि
गुरु के गोचर करने से पहले गुरु का मृगशिरा नक्षत्र में जाना मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। नक्षत्र परिवर्तन से इस राशि के जातकों को अचानक से धन लाभ और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। इस कारण से नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के मिलने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जीवन में सुख-समृद्धि और धन-दौलत में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुखद बदवाल देखने को मिलेगा। विदेश की यात्राएं भी संभव है। सेहत संबंधी पुरानी बीमारियां दूर होंगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग हैं। 

शुक्र के उदय होने के बाद इन राशि वालों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन, हर इच्छा होगी पूरी

विज्ञापन

3 of 4
कर्क राशि
गुरु का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कार्यों में सफलता मिलने के अच्छे योग बनेंगे। जो काम आपके लंबे समय से पूरे नहीं हो पा रहे थे वह अब जल्द ही पूरे होंगे। करियर-कारोबार में अच्छी योजनाएं बनेंगी और सफल भी होंगी। व्यापार से संबंधित मामलों में हल निकलेगा और खूब लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के सदस्यों की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। प्रेम संबंधों और जीवनसाथी का अच्छा सहयोग मिलेगा। 

Shani Asta 2025: शनि होंगे अस्त, जानिए मेष राशि के जातकों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

विज्ञापन

4 of 4
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु का नक्षत्र परिवर्तन मंगलकारी और सफलता से युक्त रहने वाला है। इस राशि के जातकों को गुरु के शुभ प्रभाव के कारण अचानक से लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। करियर में सकारात्मक बदलाव आने के संकेत हैं। योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ेंगी। व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार से अच्छा मुनाफा हो सकता है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें