फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

June Rashifal 2022 : जून महीने में इन 5 राशि वालों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, होगा भाग्योदय

Sun, 29 May 2022 02:43 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जून मासिक राशिफल: - फोटो : अमर उजाला
June Rashifal 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार समय-समय पर सभी नौ ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी राशि बदलते रहते हैं। जब-जब ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है तब सभी 12 राशियों के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव अवश्य पड़ता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार जून के महीने में 5 प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इससे पिछले महीने यानी अप्रैल माह में शनि,गुरु और राहु-केतु जैसे प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन हुआ था जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर देखने को मिला था। जून के महीने सबसे पहले 03 जून को वाणी, व्यापार और बुद्धि के ग्रह बुध वक्री चाल से मार्गी होते हुए वृषभ राशि में आ जाएंगे। फिर इसके दो दिन बाद ही यानी 05 जून को शनि कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे। इसके अलावा सूर्य,शुक्र और मंगल ग्रह भी अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। जून के महीने में 5 ग्रहों की स्थिति में बदलाव से सभी राशि के जातकों के जीवन में प्रभाव जरूर पड़ेगा। इसमें से कुछ राशि के जातकों का जून के महीने में भाग्योदय होगा। जून के महीने में मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी, जीवन में खुशियों की बहार रहेगी।
विज्ञापन

2 of 6
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
जून के महीने 5 ग्रहों का राशि परिवर्तन का सबसे शुभ प्रभाव वृषभ राशि के जातकों पर पड़ेगा। पैतृक संपत्ति से वृषभ राशि के जातकों लाभ मिलने की सबसे ज्यादा संभावना है। समाज में मान-सम्मान दिलाने वाला जून का महीना रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। धन लाभ के कई मौके आपको प्राप्त होने के संकेत है। विदेश यात्रा का भी योग इस जून महीने के आखिरी दिनों में देखने को मिल सकता है। आर्थिक प्रगति देखने को मिलेगी। आपको कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ भी बेहतर नजर आएगी और लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत कर पाएंगे।


 
विज्ञापन

3 of 6
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए जून का महीना किसी वरदान से कम नहीं होगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। माता लक्ष्मी की विशेष कृपा इस जून के महीने में सिंह राशि के जातकों को मिलेगी। मान सम्मान मिलेगा। निवेश में अच्छा मुनाफा प्राप्त होने के संकेत हैं। आपको कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका समाज में रुतबा बढ़ेगा। जो लोग लंबे समय से भूमि-भवन या वाहन आदि के क्रय-विक्रय की सोच रहे थे, इस माह उनकी यह कामना पूरी हो सकती है।

4 of 6
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए जून का महीना काफी भाग्यशाली रहने वाला होगा। धन लाभ वाला यह महीना साबित होगा। नौकरी में कई मौके आएंगे जिसमें नौकरी के कई अच्छे प्रस्ताव भी आएंगे। प्रमोशन मिलने के संकेत भी है। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा खासा मुनाफा भी होगा। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी।
विज्ञापन

5 of 6
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
जून का महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत ही शुभफलदायक रहेगा। योजनाओं में सफलताएं प्राप्ति होगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थितियों में पहले से ज्यादा इजाफा देखने को मिलेगा। नौकरी के अच्छे मौके आपको प्राप्त होंगे। धन कमाने के कई मौके आपको प्राप्त होंगे। माह की शुरुआत में आपको आपको अपने करिअर और कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
जून का महीना धनु राशि के जातकों के लिए बेहद शानदार होने वाला है। यश और मान सम्मान में वृद्धि के संकेत है। नौकरी में प्रमोशन और वेतनवृद्धि मिलने के अच्छे योग दिखाई दे रहा है। बाधाएं खत्म होगी और सफलताएं आपके कदम चूमेगी। परिवार में संतान सुख और सदस्यों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें