वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब-जब ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है तो इस व्यापक प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर अवश्य ही पड़ता है। हर एक माह में प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन जरूर होता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन से कुछ राशि के जातकों के भाग्य में बदलाव देखने को मिलता है तो कुछ राशि के लोगों के जीवन में कुछ कष्ट आने प्रारंभ हो जाते हैं। जून के महीने भी कुछ ग्रहों का राशि परिवर्तन देखने को मिलेग। इसके पहले अप्रैल के महीने में सभी ग्रहों का राशि परिवर्तन देखने को मिलेगा था। अप्रैल के महीने में शनि, गुरु, राहु-केतु कई महीनों के बाद दूसरी राशि में गोचर हुआ था। सूर्य, बुध, मंगल, शु्क्र और चंद्रमा लगभ हर माह अपनी राशि बदलते हैं। जून के महीने में कौन-कौन से ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा और इसका किन राशियों पर शुभ और किन पर अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।