फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope: यह सप्ताह इन 3 राशि वालों के लिए रहेगा बेहद शुभ, मिलेगी शिवजी की विशेष कृपा

Mon, 17 Jul 2023 12:09 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला
Weekly Horoscope: आज से नया सप्ताह शुरू हो गया है। नए सप्ताह के पहले दिन हरियाली अमावस्या और सोमवती अमावस्या का शुभ संयोग बन रहा है। ऐसे में यह हफ्ता कई राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आने वाला है। सावन के इस सप्ताह में शिवजी की विशेष रूप से कृपा मिलने वाली है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी राशियां हैं जो इस सप्ताह भाग्यशाली रहने वाली हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
यह सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाला होगा। आपको कुछ ऐसी सूचना मिलेगी जिसकी आपने कभी भी कोई कल्पना भी नहीं की होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस हफ्ते आप अपने करियर और कारोबार की प्रगति के लिए कुछ यात्राएं करेंगे जिसमें आपको कोई अच्छी डील हो सकती है। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को इस सप्ताह कोई इससे संबंधित कोई सूचना मिल सकती है। आपको सभी का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहने वाली होगी। जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं उन्हें शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए सावन का यह सप्ताह बहुत ही शुभ साबित होने वाला होगा। शिवजी की विशेष कृपा रहेगी जिससे आपको अच्छे फल की प्राप्ति पूरे सप्ताह मिलती रहेगी। धन का संचय करने में आपको कामयाबी मिलेगी। व्यापार करने वाले जातकों को इस सप्ताह को ऐसी शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है जिसका इंतजार आपको वर्षों से था। आपको पैतृक संपत्ति संपत्ति से लाभ की संभावना दिखाई दे रही है। इस सप्ताह आपको अपने सभी चाहने वालों का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता और मान-सम्मान देखने को मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
यह सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। भगवान शिवजी की विशेष कृपा रहने से आपके जीवन में सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। करियर और कारोबार में आपको मनचाहा काम मिलेगा। जो लोग कोई बड़े कारोबार में हैं उनके लिए बड़ा लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। आपके द्वारा किए गये काम या बनाई गई योजना की कार्यक्षेत्र में तारीफ हो सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद दूर होंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े विवाद आपसी बातचीत के जरिए सुलझेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें