फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 July Ka Love Rashifal:जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Mon, 17 Jul 2023 07:37 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
17 जुलाई का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है।  जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):  आज चोट या दुर्घटना से बचने के लिए सावधानी से यात्रा करें। आपको इस समय एक अलौकिक शक्ति का आभास होगा जो आपकी सहायता कर रही है। घरेलू कामों और अपने पार्टनर की तरफ खास ध्यान दें । 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अगर आप अपने महबूब को खुश रखते है तो आप खुद को प्रसन्न करते है। आज आप अन्य मामलों की तुलना में अपने परिवार पर अधिक ध्यान देंगे। आपका दिन मस्ती में बीतेगा और आप अपने आपको खुशकिस्मत महसूस करेंगे। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): रिश्ते में कभी कभी कूटनीति का प्रयोग करना बुद्धिमता का प्रतीक है। अपने दिलबर से दिल खोल कर बात करें और मुहब्बत के इस सुनहरे अहसास को अपने दिल में न छुपा कर रखें इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप अपना समय अपने से छोटे लोगों और बीमारों की देखभाल में व्यतीत करेंगे। आपका रचनात्मक दृष्टिकोण और समस्या को सुलझाने के कौशल आपके आसपास के लोगों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):मन की शांति के लिए घर से उपयुक्त कोई स्थान नहीं है इसलिए आज घर में अधिक समय बीतेगा।  दिल की बात बताने के लिए भी अभी समय उपयुक्त है और इसके लिए आपकी एक मुस्कान व प्यार के दो बोल ही काफी हैं।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अब वो पल आ चुका है जब आपको सही समय पर सही निर्णय लेना है। आज आप जो चाहेंगे वही पाएंगे। अपने स्पेशल दोस्त के साथ बैठ कर भविष्य की बात करने से अधिक रोमेंटिक और क्या हो सकता है? 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आज प्रियतम के साथ घूमने जाना आपके लिए लाभकारी रहेगा और आप अकेले में कुछ रोमांटिक पल व्यतीत कर पाएंगे। अपने शौकों जैसे संगीत, नृत्य या कला को नजरअंदाज न करें।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आप खुशियों और संतुष्टि का समान रूप से अनुभव करेंगे। अपनी भावनाओं को विनम्रतापूर्वक तरीके से व्यक्त करें इससे आपको अपने बीच के मतभेदों को दूर करने में मदद मिलेगी।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):  यह समय है अपनी उग्र भावनाओं को शांत रखकर अपने दिलबर के साथ जीवन के बेहतरीन पलों को शेयर करने का। इससे आप दोनों को अपने बीच मतभेदों को दूर करने में भी मदद मिलेगी।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज परिवार के साथ करना या यात्रा करना आपको सुखद महसूस कराएगा। जीवन के अच्छे पहलुओं पर नज़र डालें और उसके बाद अपने भविष्य की तैयारी शुरू करें। अपने पार्टनर के साथ कुछ फुर्सत के पल बिताएं। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  आपका दिलबर पूरी तरह से आपका सम्मान करता है और आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें और रिश्ते को ताज़ा बनाये रखने का प्रयास करते रहें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): ससुराल वालों की परेशानियां दूर करने में आपकी ज़रूरत पड़ सकती है। आपके दोस्त आपके जीवन की वो संपत्ति है जो आपकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। दोस्त आपके कौशल और क्षमता को बढ़ाने के लिए आपको प्रेरित करते है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें