फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

July Lucky Zodiac: जुलाई में इन तीन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, नई नौकरी और धन लाभ की इच्छा होगी पूरी

Thu, 18 Jun 2026 01:07 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Planetary Alignment July Astrology Impact On Zodiac: जुलाई में ग्रहों का प्रभाव कुछ राशियों के लिए कल्याणकारी रहेगा। इससे जातकों को लाभ के साथ-साथ घर-परिवार से लेकर कार्यस्थल पर मान-सम्मान प्राप्त होगा। इसके अलावा आर्थिक मामलों में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।   
विज्ञापन
1 of 4
Planetary Alignment July Astrology Impact On Zodiac - फोटो : अमर उजाला AI
Planetary Alignment July Astrology Impact On Zodiac: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जुलाई का महीना कई बड़े ग्रह परिवर्तन लेकर आ रहा है, जिसका प्रभाव कुछ राशियों का भाग्योदय का बड़ा कारण बन सकता है। ज्योतिषियों की मानें, तो जुलाई महीने की शुरुआत में ही शुक्र सिंह राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 7 जुलाई को बुध मिथुन राशि में वक्री होने वाले हैं। वहीं 16 जुलाई को सूर्य कर्क में अपना स्थान लेंगे और दूसरी ओर 24 जुलाई को बुध दोबारा मिथुन राशि में मार्गी होंगे। महीने के अंत में 27 जुलाई को शनि मीन राशि में वक्री चाल चलेंगे, जो ज्योतिष की महत्वपूर्ण घटना मानी जाती हैं। ग्रहों की ये खास स्थितियां कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ मानी जा रही हैं, जिससे करियर और रिश्तों में खास बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए इन राशियों को जानते हैं।
भाई-बहन में क्यों होती है अनबन? कुंडली के ये ग्रह और भाव हो सकते हैं जिम्मेदार
सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, करियर-कारोबार में हासिल होगा ऊंचा मुकाम
विज्ञापन

2 of 4
Planetary Alignment July Astrology Impact On Zodiac - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
  • जुलाई का महीना सिंह राशि वालों के लिए काफी लाभकारी रहने वाला है। 
  • इस महीने व्यापार या किसी वाहन को लेकर नई योजनाओं पर काम शुरू करेंगे।
  • विदेश यात्रा या किसी धार्मिक स्थल पर जाने के अवसर मिल सकते हैं। 
  • सेहत को लेकर चल रही परेशानियां इस समय दूर होंगी और आप पहले से ज्यादा स्वस्थ महसूस करेंगे।
  • अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो समय आपके पक्ष में रहेगा और अटके काम बनते हुए चले जाएंगे।
  • आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  • मेहनत-प्रभाव से समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
Planetary Alignment July Astrology Impact On Zodiac - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
  • तुला राशि वालों के लिए यह समय करियर और कारोबार के लिहाज से बेहतरीन साबित हो सकता है। 
  • नौकरीपेशा लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।
  • माना जा रहा है कि, जो सरकारी काम लंबे समय से अटके हुए थे,  जुलाई में उनमें सफलता मिलने के संकेत हैं। 
  • दोस्ती के लिए नए लोगों से मिलेंगे और कुछ पुराना अटका काम भी पूरा होता हुआ दिखाई देगा।
  • आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  • व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। 
  • सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है।
  • मनचाहे कॉलेज में दाखिला पाने की कामना पूरी होगी।

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर से बनेगा शक्तिशाली योग, इन राशियों के लिए आने वाले दो महीने रहेंगे खास

Gajkesari Rajyog 2026: कर्क में बना गजकेसरी योग, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत और अचानक होगा लाभ

विज्ञापन

4 of 4
Planetary Alignment July Astrology Impact On Zodiac - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
  • मीन राशि वालों के लिए जुलाई कई अच्छी खबरें लेकर आ सकता है। 
  • नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। 
  • सरकारी क्षेत्रों में काम करने वालों को मनचाही जगह पर तबादला प्राप्त हो सकता है।
  • घर से दूर रहने वालों को परिवार संग समय बिताने के मौके मिलेंगे।
  • नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन रही है। 
  • व्यापार से जुड़े लोगों को कोई डील मिल सकती है। 
  • भविष्य को लेकर बनाई गई योजनाओं में सफलता मिल सकती है।
 

Budh Uttarayan 2026: बुध की उत्तर दिशा में चाल से 5 राशियों को होगा लाभ, मिलेंगे नए अवसर

Gajalakshmi Rajyog: 4 जुलाई तक इन राशि वालों का चमका रहेगा समय, गजलक्ष्मी राजयोग दिलाएगा लाभ-सम्मान और सफलता



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें