आज 18 जून को गुरु अपना नक्षत्र परिवर्तन करके पुष्य नक्षत्र में आ चुके हैं। गुरु-पुष्य योग में गुरु का नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के जातकों के लिए अच्छा और शुभ साबित हो सकता है।
गुरु सभी ग्रहों में सबसे बड़े और और सबसे ज्यादा शुभ फल प्रदान करने वाले ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में जब-जब गुरु की चाल में बदलाव आता है इसका व्यापक असर सभी राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। गुरु एक राशि में करीब 13 महीनों तक रहते हैं, फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं, लेकिन इसके अलावा गुरु समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। गुरु 18 जून को नक्षत्रों के राजा और शनि के स्वामित्व वाले नक्षत्र पुष्य में गोचर करेंगे और ये 18 अगस्त तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। इसके अलावा 18 जून को गुरु के नक्षत्र परिवर्तन पर बहुत ही अच्छा संयोग बना हुआ है। गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन गुरुवार के दिन होगा जिससे गुरु-पुष्य योग बना हुआ है। इसके अलावा गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में इस समय विराजमान हैं और चंद्रमा भी अपनी स्वराशि में है। ज्योतिष में गुरु को धन, ज्ञान और सुख-समृद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशि वालों को आने वाले दिनों में कुछ विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर शुभ और अच्छा रहेगा। इस दौरान आय के साधनों में वृद्धि होगी। आर्थिक सफलता प्राप्ति के अच्छे मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आय के नए-नए और सुनहरे अवसर मिलेंगे। इस दौरान नई नौकरी के लिए कुछ बेहतर विकल्प मिल सकते हैं। आपके अटके हुए काम गति पकड़ेंगे और धार्मिक कामों में आपका मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बेहतर और बड़ा मुकाम हासिल हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए गुरु का शनि के नक्षत्र में जाना बहुत ही शुभ साबित होगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। इस दौरान आपको अचानक से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। करियर-कारोबा में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। सेहत में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।
4 of 5
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के भाग्य में बढ़ोतरी होगी और आपके जोश, साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। काम के सिलसिले में कई तरह की धार्मिक यात्राएं करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार पहले के मुकाबले ज्यादा देखने को मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने अवसर मिलेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा। करियर में नए तरह के मौके और उपलब्धियां हासिल होंगी। गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से आने वाले दिनों में कई तरह की योजनाओं का सीधा लाभ आपको मिलेगा। इस दौरान भूमि, भवन और वाहन आदि की खरीदारी के योग बनेंगे। करियर में कुछ जबरदस्त मौके आपको देखने को मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।