02 जुलाई 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
चंद्र राशि पर आधारित 02 जुलाई 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) दांपत्य जीवन में आज का दिन आप बेहतर तरीके से गुजारेंगे और शाम के समय अपने जीवनसाथी को साथ लेकर बाहर खाने पर जा सकते हैं, जिससे आपका रिश्ता खुशनुमा होगा।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) प्रेम संबंधों में दिन अनुकूल रहेगा लेकिन जो लोग दांपत्य जीवन में तनाव का सामना कर रहे थे, उन्हें अब उस से मुक्ति मिलेगी।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सामान्य तरीके से बीतेगा लेकिन शाम होते-होते स्थितियां बेहतर हो जाएंगी। आज अपने प्रिय के लिए कोई बढ़िया गिफ्ट ला सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन अनुकूल है और आपको जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें शादी की बात करने में आसानी होगी और बात पक्की हो सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है और वे दांपत्य जीवन में भी तनाव को महसूस करेंगे जिससे आप दोनों के मध्य कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए इन समस्याओं से दूर रहने का प्रयास करें।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) दांपत्य जीवन पर भी इसका असर पड़ेगा और आप अपने जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी अच्छा समय बिताएंगे। परिवार का वातावरण सुकून दायक रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज प्रिय से अपने मन की कोई ऐसी बात कहने में सफलता मिलेगी।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आपका प्रेम जीवन सुख में बीतेगा और यदि आप शादीशुदा हैं तो आपका दांपत्य सुकून देने वाला साबित होगा। आज काम के सिलसिले में भाग्य आपका साथ देगा।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) यदि आप शादीशुदा हैं तो संतान की ओर से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, जिनपर आपको ध्यान देना होगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा और पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) यदि आप शादीशुदा हैं तो आज अपनी संतान और अपने जीवन साथी को साथ लेकर कहीं घूमने जाएंगे और आज की शाम बाहर बिताएंगे। खाना भी बाहर खाकर आएंगे यानि कि आज की शाम एक रोमांटिक शाम हो सकती है।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। कुछ लोग किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और अपने प्रिय से कोई खुशखबरी मिलेगी।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) आज की शाम आपके प्रेम जीवन के लिए भी काफी यादगार रह सकती है, इसलिए इसे बेहतर बनाने में कोई कसर बाकी ना रखें। यदि आप शादीशुदा हैं तो भी आज के दिन आप खूब इंजॉय करेंगे। आज ससुराल वालों से मिलने का मौका मिल सकता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) जीवनसाथी से भी आपके संबंध बेहतर बनेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी दिन अनुकूल है। परिवार का आपको सहयोग मिलेगा।