मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभकारी रहेगा। यदि आप अपने व्यापार में कोई जोखिम उठाने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। इसमें आपको अपने भाई बहनों का भी सहयोग मिलेगा। आज आप के खर्चे अधिक होंगे, लेकिन आमदनी थोड़ी कम होगी, फिर भी आप की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आपके परिवार में चल रहे विवाद को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से ठीक किया जा सकता है, इसलिए अपने क्रोध पर काबू रखें। यदि आज कोई बड़ा काम करने का मन हो, तो अपने परिवार के सदस्यों की सलाह अवश्य लें, इसमें आपको भरपूर सफलता मिलेगी।