कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभ के अवसर लेकर आएगा, लेकिन आज आपको अवसरों को पहचानना होगा। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो वह आपके हाथ से निकल सकते हैं। आज आपको आय के नये स्त्रोत मिलेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है, लेकिन आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की पर पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहें। आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, जिसके बाद आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। सायंकाल का समय आप अपने परिवार से छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे।