फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 10 February 2021: बुधवार को बदलेंगे इन चार राशियों के सितारे, होगा भाग्योदय

Wed, 10 Feb 2021 07:01 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन छात्रों की पढ़ाई में मन को विचलित करेगा, जिससे पढ़ाई में रुचि कम होगी, लेकिन छात्रों को पढ़ाई की ओर ध्यान देने की ज्यादा जरूरत होगी। आपका स्वास्थ्य आज कुछ खराब हो सकती है, इसलिए अपने खाने-पीने का आपको खास ध्यान रखने की जरूरत है। अपने कार्यकाल में आज आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वह आप की छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, इसकी वजह से आपको मानसिक तनाव मिल सकता है। आज दिन खर्च का रहेगा, लेकिन आप अपनी बचत को ध्यान में रखते हुए ही धन खर्च करना होगा, नहीं तो महीने के अंत में आपको तंगी महसूस होगी। छोटे सदस्यों के साथ आज अधिक वक्त बताएं क्योंकि उन्हें आपके सहयोग की बेहद जरूरत है।
विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अपने आसपास के लोगों से आज किसी भी वाद-विवाद में ना हो, उससे अच्छा है, अपने घर में रहे और मन को शांत रखें। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे या फिर शुभ कार्य की घोषणा आज हो सकती हैं। यदि किसी कार्य में आपको जोखिम लगता है, तो उस कार्य को आज ना करें अन्यथा आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है। शेयर में निवेश करना आपके लिए जोखिम भरा हो सकता है। आज कोई आपसे सहायता प्राप्त करना चाहते है, तो जरूर करें, उससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। दिन सावधानी से चलने का है, इसलिए कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में ना करें।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपको कारोबार में उन्नति करने का मौका मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी भी आज पढ़ने लिखने में पूरी रुचि दिखाएंगे। कार्यों में भी आज आपकी इच्छा पूरी रहेगी। आज आपका मन कुछ चटपटा और मजेदार खाने का करेगा। छोटी दूरी की यात्रा भी करने की सोच सकते हैं। दिन आपके लिए आज लाभदायक रहेगा, इसलिए आपको बुद्धि और ज्ञान का भरपूर लाभ मिलेगा। यदि आज कोई कार्य करेंगे, तो उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी।

 
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आप अपने मन के विचारों की उधेड़बुन में ही लगे रहेंगे। पुरानी यादें आपके मन को गुदगुदायेगी। आपको अपने कार्यकाल में सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखना होगा, तभी आप अधिकारी वर्ग से सहयोग पा सकेंगे। वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। आज आपका अपने किसी पुराने या परिचित मित्र से संपर्क हो सकता है। आपको महिला मित्रों और संबंधियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपका भाग्य भी आपके परिश्रम पर ही निर्भर रहेगा, इसलिए परिश्रम मेहनत करना होगा, ताकि उसका अच्छा फल प्राप्त हो सके।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज आप जो भी कर रहे हैं, इमानदारी और मेहनत के साथ पूरा करेंगे, तो उसका आज आपको भरपूर परिणाम मिलेगा। इसके अलावा आज आप अपने दांपत्य जीवन में भी खुश नजर आएंगे। आप अपने जीवन साथी के साथ शाम का समय कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं। किसी से वाद-विवाद करना आपके लिए कोई बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है, इसलिए आज इसका खास ख्याल रखना होगा।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशहाली लेकर आएगा। आप आज खुशमिजाज माहोल में नजर आएंगे। कार्य के क्षेत्र में लाभ के मौके मिलेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। आपके जीवनसाथी की दिशा आज कोई नया मोड़ लेगी। यात्रा का योग बन रहा है। इसके अलावा आज आपको ईमेल या एसएमएस के जरिए कोई जरूरी सूचना मिलेगी। जमीन जायदाद के कागजों के दस्तावेजों के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज आपको भरपूर लाभ किस्मत से मिलेगा।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज कई सारी समस्याएं जो आपकी चल रही थी, उनके खत्म होने के योग बन रहे हैं, लेकिन आज आपकी किसी खास चीज के खोने से समस्या बढ़ सकती है। यदि आपकी पैसों से संबंधित परेशानियां चल रही है, तो वह खत्म हो जाएगी। शाम तक आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी और बिजनेस को फायदा पहुंचेगा।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
पारिवारिक जीवन में आज पत्नी और बच्चों के साथ सुखद समय व्यतीत करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में आज आपको खास परिवर्तन देखने को मिलेंगे, और काम भी बनते नजर आएंगे। आज थोड़ी बहुत मेहनत से ही आपको सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। आपको अपने अच्छे व्यवहार का भरपूर फायदा मिलेगा। आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू हो जाएगा। 

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप की राजनीतिक गतिविधियां बढेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से आज आप लाभ उठाएंगे, लेकिन उस पर आपको धन खर्च करना होगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। आपके जीवन की दिशा आज नया मोर लेगी। आपको स्वास्थ्य की चिंताएं रहेंगी, लेकिन यदि आप खानपान में सावधानी बरतें, तो मामला ठीक हो सकता है। प्रॉपर्टी के मामले भी आज आपके हल हो सकते हैं।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
आज आप के वरिष्ठ सदस्यों या बुजुर्गों को किसी वजह से कुछ चिंता हो सकती है, जिससे वह उलझन में नजर आएंगे। कुछ छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे, लेकिन आपकी अच्छी सोच से वह जल्द ही समाप्त हो जाएंगे, इसलिए उनसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप के बढ़ते खर्चों पर आज लगाम लगी दिखेगी और अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार लाएंगे, तो आप आज के दिन फायदे में रहेंगे।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज आप अपने कार्यकाल में काम करने में कतई जल्दबाजी ना करें अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आराम से धीरे-धीरे कार्य करेंगे,तो फायदे में रहेंगे। छात्र-छात्राएं पढ़ाई लिखाई पर ध्यान दें। आज आपको कोई पारिवारिक प्रॉपर्टी का लाभ मिलता दिख रहा है। आपने जो मेहनत से के कार्य किये है उसमें अच्छे नतीजे निकलेंगे। आप के ऑफिस के नए साथी कर्मचारी आपका काम में पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिएआज भरपूर लाभ लेकर आएगा। आज आपको घूमने फिरने और मनोरंजन करने का भी सुख प्राप्त होगा आपके सहयोगी आपके काम में भरपूर मदद करेंगे, लेकिन किसी से भी जबरदस्ती कोई काम ना करवाएं। बिजनेस और निवेश संबंधित कार्य में जो समस्या चल रही थी, वह आज खत्म हो जाएंगी। आज आप कुछ नये लोगों के सहयोग से नए कार्य भी शुरू कर सकते हैं, जिसका आपको लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें