फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 05 July : मिथुन, कर्क और तुला समेत इन तीन राशि वालों को मिलेंगे अच्छे मौके, व्यापार में तरक्की के योग

Tue, 05 Jul 2022 12:04 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, इसलिए आपको संभलकर कार्य करना होगा,तभी किसी भी निर्णय को सतर्क होकर लेंगे। परिवार में कोई वाद-विवाद पनपे,तो आपको उसमें दोनों पक्षों की बातों को सुनना बेहतर रहेगा। यदि आप किसी कानूनी पचड़े में लगे हुए थे,तो वह आज आपके लिए परेशानी बन सकता है। आपको किसी वरिष्ठ अधिकारी से बहसबाजी नहीं करनी है,नहीं तो आपको ही परेशानी होगी। यदि संतान के भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर विचार बना रहे हैं,तो वह अवश्य करें।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
यह आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। जो लोग गृहस्थ जीवन जी रहे हैं,उन्हें संयम बनाए रखना होगा,तभी वह लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी,तो आप उन समस्याओं को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करेंगे। आप अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की भी खरीदारी कर सकते हैं,जिसे देखकर परिवार का कोई सदस्य भी परेशान रहेगा। संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को किया जाएगा,जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक करने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा। क्योंकि वह अपने कार्य को समय से पहले कर लेंगे। तभी वह अपने अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप व्यापार में अपने पार्टनर की बातों से कुछ नाखुश रहेंगे। जीवनसाथी के करियर में आ रही तरक्की को देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। आपको किसी नई योजना में निवेश करने से पहले भाइयों से सलाह मशवरा करना होगा।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको छुट्टी लेने में कुछ समस्या होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को किसी भी कार्य में जल्दबाजी नहीं करनी है,नहीं तो उनसे कोई बहुत बड़ी गलती हो सकती है। राजनीति की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपको किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय को करना पड़े,तो उसके चल व अचल पहलुओं को अच्छे से जांच लें।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। छोटे व्यापारी किसी डील के फाइनल होने के कारण प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य किसी के विवाह जन्मदिन या नामकरण आदि का मांगलिक कार्यक्रम आयोजन हो सकता है,जिसमें मेहमानों का आना जाना रहेगा। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा,नहीं तो जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती है। आपका व्यापार में उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। आज आपको किसी आलोचक की आलोचना पर ध्यान नहीं देना है।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आपकी कोई मनवांछित इच्छा पूरी होगी। यदि आप किसी भूमि,वाहन,मकान,दुकान आदि को लेना चाहते थे,तो वह इच्छा भी पूरी होती दिख रही है। यदि आपको किसी व्यक्ति के ऊपर से भरोसा बना हुआ था,तो वह सही साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने मन की बातों को लोगों के सामने रखने से बचना होगा,नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। आप व्यस्त रहने के कारण जीवनसाथी का समय नहीं दे पाएंगे,जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं।

8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा,लेकिन आपको संयम बनाए रखना होगा। फिर भी आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने लायक धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आपके परिवार के किसी सदस्य के बुरे व्यवहार के कारण परेशानी होगी,लेकिन फिर भी आप कुछ नहीं कह पाएंगे। यदि भविष्य में अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए कोई फैसला लिया था,तो आपको उसके लिए भी शाबाशी मिल सकती है। अपनी संतान की कुछ समस्याओं के लिए जीवनसाथी से सलाह मशवरा कर सकते हैं।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में मीठी वाणी का प्रयोग करके अपने जूनियर से काम आसानी से निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि आप किसी सीधे व सरल मार्ग को चाहे,तो आपके लिए वही सही है। यदि आपको कोई विपरीत समाचार सुनने को मिले,तो आपको उसमें संभलकर रहना होगा,नहीं तो आपके शत्रु इसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा,क्योंकि उनका कोई परिचित उनकी परेशानी का कारण बन सकता है। माताजी को कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है,इसलिए उनके खान-पान पर ध्यान रखें।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको आज किसी के चक्कर में पड़कर अपने धन को नष्ट करने से बचना होगा। आपका कोई मित्र आपको गलत सलाह दे सकता है,इसलिए आपको किसी भी निवेश संबंधी स्क्रीन के निवेश से करना से बचना होगा। माताजी को आज कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है,जो आपकी परेशानी का कारण बनेगा। आप किसी विदेश में रह रहे परिजन से अपने मन की किसी से जाहिर करेंगे,जिसके बाद वह उसे दूर अवश्य करेंगे।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज के दिन आप अपने एनर्जी से भरपूर रहेंगे और प्रत्येक कार्य को करने के लिए प्रयासरत रहेंगे, जिसके कारण बाद में आपको थकान का अनुभव होगा। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। आप छुट्टी के बावजूद भी अपने घर के काफी सारे कामों को निपटाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी को आप शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप अपनी आय को ध्यान में रखते ही व्यय करें,तो बेहतर रहेगा,नहीं तो बाद में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा,क्योंकि लंबे संघर्ष के बाद आपको सफलता मिलती दिख रही है। आपको दूसरों के कामों में सोच समझकर आगे बढ़ना होगा,नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझेंगे। यदि आप किसी से उधार लेंगे,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा,लेकिन आपके मन में कुछ उलझनें बनी रहेंगी, जिनको लेकर आप परेशान होंगे। नौकरी की दिशा में कार्यरत लोगों को कोई नया पदभार मिल सकता है। व्यवसाय कर रहे लोग किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में जीत मिलती दिख रही है। आपके सामने धन कमाने के कई रास्ते होंगे,लेकिन आपको उनमें से सही को पहचानकर उस पर आगे बढ़ना होगा,क्योंकि कमाई करने के लिए कोई भी रास्ता बुरा नहीं है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी समाप्त होगी। माता जी द्वारा आपको कोई कार्य सौंपा जाएगा,जिसे आपको समय रहते पूरा करना होगा। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था,तो वह फिर से बढ़ सकता है,इसलिए आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें