फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 13 May 2022 : वृषभ, मिथुन और तुला राशि वालों को कार्यों में मिलेगी सफलता, पढ़ें बाकी के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार दिन

Fri, 13 May 2022 02:51 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal : आज आपकी सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने किसी व्यक्ति को धन उधार दिया, तो आपको उस धन को वापस मिल पाना मुश्किल होगा - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आपको दूसरों की मदद करके सुकून मिलेगा,लेकिन कार्यक्षेत्र में आप अपने क्रोध के कारण माहौल को शांतिपूर्ण बना सकते हैं। यदि आप किसी से धन उधार मांगेंगे,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा,लेकिन आप अपने कुछ साथियों के साथ खाली बैठकर गपशप में समय व्यतीत करेंगे,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है,नहीं तो आप अपने कुछ जरूरी कामों को भी पीछे छोड़ सकते हैं। पिताजी से आपको कुछ व्यवसाय संबंधी सलाह मशवरा करना पड़े। आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी,नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता हैं।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। परिवार के किसी सदस्य द्वारा कोई ऐसा कार्य किया जाएगा,जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी,लेकिन स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही थी,तो आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। जो लोग रोजगार के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं,उनको भी कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। यदि आपका धन कहीं पर फंसा हुआ था,तो वह भी आज आपको प्राप्त होगा।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। सायंकाल के समय महान पुरुषों के दर्शन से आपका मनोबल बढ़ेगा। जीवनसाथी से चल रहे मनमुटाव को आपको समाप्त करने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है,जिससे आपका धन खर्च बढे़गा। कार्यक्षेत्र में अपने जूनियर्स की गलती के कारण अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आपको यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े,तो आप अपनी प्रिय वस्तुओं को संभालकर रखें,नहीं तो उनके खोने का भय बना हुआ है। विदेशों से व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपके कार्यक्षेत्र में बड़ी मात्रा में धन हाथ लग सकता है,जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी। व्यवसाय में योजनाओं को भी आज गति मिलेगी,लेकिन यदि आपने शीघ्रता व भावुकता में आज किसी निर्णय को लिया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं। राज्य मान व प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी। यदि आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी करेंगे तो वह भी आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके पारिवारिक उत्तरदायित्वों में वृद्धि का दिन रहेगा। संतान के प्रति दायित्वों की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में आपको आशातीत सफलता मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। यदि आपको कोई पेट से संबंधित समस्या है,तो उसमें आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा और अत्यधिक तले हुए भोजन से परहेज रखना होगा। सायंकाल का समय अपने प्रियजनों के साथ हास परिहास में व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपका दान पुण्य के कार्य में व्यतीत होगा। आपको पिछले किए गए कार्यों का लाभ मिलेगा,लेकिन व्यापार में आपको अपनी किसी पिछली की हुई गलती का पछतावा होगा। प्रतिद्वंदी आपका सिरदर्द बने रहेंगे। दिन का कुछ समय आप माता पिता की सेवा में भी व्यतीत करेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों को पिकनिक पर लेकर जा सकते हैं,लेकिन आपको आज अपने धर्म को संचय करने के बारे में भी सोचना होगा,तभी आप भविष्य में उससे लाभ कमा पाएंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग प्रमोशन मिलने के कारण प्रसन्न रहेंगे।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि दिलाने वाला रहेगा। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा,क्योंकि उनके विरोधी उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा,लेकिन कार्यक्षेत्र में काम अधिक होने के कारण भागदौड़ अधिक रहेगी, जिसके कारण मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आपको छुटपुट लाभ के कई अवसर मिलेंगे,जिनको पहचान कर आपको उन पर अमल करना होगा,तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे। आपको संतान द्वारा किसी अच्छे कार्य किए जाने पर उन पर गर्व होगा। 

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि का दिन रहेगा। आपके रुके हुए कार्य पूरा होंगे जिससे आप प्रसन्न होंगे। आपको आज किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़े,तो अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें,नहीं तो शत्रु इसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। आप कुछ समय अपने प्रियजनों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे,लेकिन आप अपने व्यवसाय की योजनाओं की ओर ध्यान लगाएं। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को किसी नई पार्टी में शामिल होना पड़ेगा। यदि आपको कोई निवेश संबंधी किसी योजनाओं को बनाएं तो आपको उसमें बुद्धि का प्रयोग करके ही निवेश करना बेहतर रहेगा।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आपको रुपए पैसों का लेने देन सावधानी से करना होगा। आपको किसी सरकारी योजना में निवेश करने का मौका मिलेगा। आप अपनी उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी के लिए कुछ शॉपिंग कर सकते हैं। यदि आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है,तो उसमें भी आपको और चक्कर काटने पड़ेंगे,उसके बाद ही विजय प्राप्त हो पाएगी। कार्यक्षेत्र में कोई विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र रचा सकता है,जिससे आपको सावधान रहना होगा।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके व्यावसायिक क्षेत्र में अनुकूल लाभ दिलाने वाला रहेगा। लेकिन आप सायंकाल के समय किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि किसी यात्रा पर जाएं तो उसमें आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी नहीं तो आपका किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए यदि आप किसी नए व्यवसाय को करेंगे,तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो उसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप किसी संपत्ति की खरीदारी की इच्छा के कारण भागदौड़ में लगे रहेंगे जिससे आपका धन खर्चा भी बढ़ सकता है। जीवनसाथी को आज कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है,जिसके लिए आपको अपने किसी परिजन से भी मदद लेनी पड़ सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा। आपको किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना होगा नहीं तो वह आपके साथ धोखा कर सकता है। माताजी से किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए आनंदमय रहेगा। आप जीवनसाथी को कहीं घूमने फिराने लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को मानसिक व बौद्धिक भार से छुटकारा मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी,जो आपके व्यवसाय के लिए लाभदायक रहेगी। बिजनेस कर रहे लोगों की प्रगति देखकर उनके परिवार के सदस्य प्रसन्न होंगे। माता पिता से सलाह मशवरा करके किसी कार्य को करना बेहतर रहेगा। आप दिमाग से काफी रिलैक्स रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें