फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 11 May 2022 : धनु और कुंभ समेत इन पांच राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ,पढ़ें बुधवार का राशिफल

Wed, 11 May 2022 07:44 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा,तभी आप अपने जूनियर से काम निकलवा पाएंगे। आपको व्यवसाय में कुछ रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है,जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आपको दूसरों का भला सोच विचार कर करना होगा,नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय से लंबित पड़ा है,तो आपको उसकी भी सुध बुध लेनी होगी।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। परिवार में यदि किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित फैसला लेना पड़े,तो उसमें सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई नया काम सौंपा जा सकता है जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि घर व बाहर कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो,तो आपको उसमें अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। नहीं तो शत्रु इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलता दिख रहा है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में उत्तरदायित्वों में वृद्धि का दिन रहेगा। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको आज अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी करेंगे। कठिनाइयों के बावजूद भी आज अपनी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो वह आज समाप्त होगी। संतान को कोई नई नौकरी का ऑफर आ सकता है,जिससे परिवार में सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपको दूसरों की सेवा करने का मौका मिले तो अवश्य करें। आप अपने किसी बीमार मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपसे कोई बड़ी भूल हो सकती है,जिसके कारण आपको अधिकारियों से डांट भी खानी पड़ सकती है। नवविवाहित जातकों के जीवन में आज उथल-पुथल रहेगी। यदि आपने किसी के कहने में आकर धन का निवेश किया,तो वह बाद में आपके लिए मुसीबत बन सकता है। भाइयों से चल रहे वाद विवाद को आपको बातचीत के जरिए समाप्त करना होगा।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा,लेकिन फिर भी आपको इसमें ध्यान देना होगा कि आपके कुछ शत्रु आपकी खुशियों में ग्रहण ना लगा दें। यदि व्यवसाय में आपका कोई विरोधी है तो वह भी आज सतर्क रहेगा। माता-पिता से सलाह मशवरा करके यदि किसी कार्य को करेंगे,तो उसमें आपको सफलता अवश्य हासिल होगी। आपको अपने अधूरे पड़े हुए कार्यों के पीछे लगकर उन्हें पूरा करना होगा, नहीं तो वह बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया,तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में कोई फेरबदल कर सकते हैं। आपको पिछली किसी की हुई गलती के लिए परिवार के सदस्यों से माफी भी मांगनी पड़ सकती है। छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं,लेकिन यदि माताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो,तो आपको उसमें सावधान रहना होगा। डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आपका किसी अपने परिजन से विश्वास खत्म होगा क्योंकि वह समय पर आपको मदद नहीं करेंगे।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आप अपने घर व व्यापार दोनों जगह उलझन में फंसे रहने के कारण किसी भी निर्णय को समय पर नहीं ले पाएंगे,जिसके कारण बाद में आपको परेशानी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग जीवनसाथी से किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। साझेदारी में आपको किसी भी व्यापार को करने से बचना होगानहीं तो आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। आप अपने घर के कुछ रुक हुए कामों की भी सुध बुध लेंगे। किसी नए कार्य में निवेश करें,तो उसमें अपनी बुद्धि का प्रयोग अवश्य करें तभी वह सफल हो पाएगा।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए उत्तम रहेगा। नौकरी से जुड़े जातक किसी नई नौकरी के लिए प्रयास कर सकते हैं,जिसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी,लेकिन आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा जिनमें आप बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लेंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर व गुरुजनों से सलाह मशवरा करना होगा। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों का भार बढ़ सकता है,लेकिन आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य को नहीं करना है। छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आपको लोगों के साथ बातचीत करके समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने व्यवसाय की कुछ योजनाओं पर ध्यान लगाएं। सट्टेबाजी में निवेश करने वाले लोगों को सोच विचार का पैसा लगाना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है,जिसके कारण आप अपने परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान भी निकालने में कामयाब रहेंगे।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा,क्योंकि आपके बढ़ते हुए खर्चे आपकी मुसीबत बन सकते हैं,लेकिन आप आपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। यदि आपकी कुछ पुरानी देनदारियां हैं,तो वह भी आज आपसे वापस मांगने के लिए बोल सकते हैं। माताजी से बातचीत करते समय आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा,नहीं तो आपका कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। आज आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा,नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप लंबे समय बाद अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव करेंगे,जिसका आप लाभ भी अवश्य कमाएंगे। यदि आप कार्यक्षेत्र में भी कुछ परिवर्तन की योजना बना रहे हैं,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को कोई नया कार्य सौंपा जा सकता है,जिसमें उन्हें जिम्मेदारियों को सावधानीपूर्वक निभाना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं जो आपको परेशान करने की कोशिश में लगे रहेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज आप अपनी मीठी बातों से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब रहेंगे। आपको सामाजिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा,जहां आपकी अपने कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आपको किसी व्यक्ति के साथ अपना मुकाबला नहीं करना है,नहीं तो उसमें आपका ध्यान व समय दोनों ही व्यय होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी साख चारों ओर फैलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे,लेकिन धन का लेनदेन बहुत सावधानी से करना होगा,नहीं तो आपको कोई गलत सलाह दे सकता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें