वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए होगा, क्योंकि आज आप किसी के भी मामलों में बीच में पड़ सकते हैं, जिसके बाद आपको परेशानी होगी, इसलिए आपको सावधान रहना होगा और किसी के वाद-विवाद मे पड़ने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको भी खरी खोटी सुनने को मिल सकती हैं। आपको किसी की कही बातों पर भरोसा नहीं करना है और अपने कानों से सुनकर ही किसी मुद्ददे पर पहुंचना है, नहीं तो लोग आपको गुमराह कर सकते हैं। आप जिस भी कार्य को करें, उसे पूरा सोच समझकर करें और जानकारी लेकर, नहीं तो बाद में आपको परेशानी होगी। विद्यार्थियों को भी परीक्षा में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण प्रसन्न रहेंगे। कंपीटिशन में सफलता मिल सकती है।