आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर दिखाई देता है। जहां एक ओर स्वास्थ्य में कुछ कमी रहेगी, वहीं कार्य क्षेत्र में भी किसी से उलझना विवाद दे सकता है, जो आपके विरुद्ध जा सकता है, इसलिए सोच समझकर आगे बढ़ें। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्या रह सकती है, इसलिए आज आप मानसिक तौर पर व्यथित रहेंगे। प्रेम के मामलों में आपको धैर्य का परिचय देना होगा। कुछ खर्चे अधिक होंगे, लेकिन कर्ज उतारने में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।