दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार गणेश चतुर्थी पर विशेष योग बन रहा है। 22 अगस्त को सूर्य जहां सिंह राशि में मौजूद रहेगा वहीं मंगल मेष राशि में होगा। ये दोनों ग्रह स्वयं की राशि में होंगे।
विज्ञापन
2 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव से ग्रसित रहेंगे। खर्चे भी बढ़ेंगे। इनकम सामान्य रहेगी। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है। अपने प्रिय के साथ दिल की बातें शेयर करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी बढ़िया रहेगा। आप मजबूती से हर काम करेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन में काफी खुश रहेंगे। अपने प्रिय से अपने दिल की बात कहेंगे। उनके लिए कोई बढ़िया सा गिफ्ट भी ला सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी किसी बात को लेकर गुस्सा हो सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। उल्टा सीधा भोजन करने से बचें। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है।
4 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार पर ध्यान देंगे। जरूरी कामों में सहयोग करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। शादीशुदा जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी दिन अच्छा है। आपका प्रिय आपको दिल से प्यार करेगा और आपको यह सब महसूस करना बड़ा अच्छा लगेगा। काम के सिलसिले में आपका दिन मजबूत है। आपके प्रमोशन की बात चल सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। धन की आवक होगी। खर्चे भी रहेंगे लेकिन चिंता नहीं होगी। मन से मजबूत होंगे। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको प्रमोशन मिल सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य है।
विज्ञापन
6 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। खर्चों में कमी आएगी। इनकम बढ़ेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा है। आप अपने रिश्ते में सच्चाई को महत्व देंगे और अपने प्रिय पर दिल खोलकर प्यार दिखाएंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। खुद पर भरोसा जमेगा। हल्के खर्चे रहेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहने वाला है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज मजबूत रहेगा। आप अपने रिश्ते में खुश रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में निराशा महसूस कर सकते हैं।
8 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। पार्टी करने का मन करेगा। काम के सिलसिले में दिनमान उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम के लिए ट्रैवलिंग करेंगे। मन में धार्मिक विचार भी आएंगे। गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा है।
9 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चों में कमी आएगी। विरोधियों पर भारी रहेंगे। उल्टा सीधा खाने से सेहत बिगड़ सकती है और बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए ध्यान रखें। शादीशुदा जीवन में प्यार बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आप अपनी क्रिएटिविटी से अपने प्रिय का दिल जीत लेंगे।
10 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने काम पर पूरा ध्यान रखेंगे जिससे अच्छे नतीजे मिलेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। कामों में सफलता मिलती चली जाएगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन प्रेम और रोमांस के साथ मजबूत होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा है। जल्दबाजी में कोई बात ना करें।
11 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत मजबूत रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी कोई महत्वपूर्ण सलाह देगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा है। आप अपने रिश्ते में गंभीरता दिखाएंगे।
12 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। आज किसी बड़े काम को हाथ में ना लें। मानसिक तनाव में रहेंगे। शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी अपनी बुद्धिमानी से आपको खुश कर देंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा।
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। कामों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वे दिल से खुश होंगे और आपको भी खुश रखने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आप उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं।