फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today, 20 August 2020: गुरुवार को बन रहा है शिव योग, इन छह राशियों के लिए है शुभ

Thu, 20 Aug 2020 10:06 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, 20 August, 2020                   
  • दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
  • पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 20 अगस्त 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने का पूरा प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन में क्रिएटिविटी काम आएगी। आपका प्रयास सफल रहेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। संतान के प्रति काफी खुश रहेंगे। परिवार का माहौल आपको आंतरिक रूप से खुशी और मजबूती देगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। आप अपने परिवार और जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। घरेलू खर्च बढ़ेगा। इससे आपकी इन्कम प्रभावित होगी। परिवार के लोगों का आपसी भाईचारा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको अपनी मेहनत पर ध्यान देना चाहिए। व्यापार वर्ग को मेहनत का नतीजा मिलेगा। दांपत्य जीवन में रोमांस बना रहेगा। प्रेम संबंध में जी रहे लोगों को आज कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। आपकी सेहत मजबूत रहेगी।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। परिवार के छोटों के साथ बैठकर उनसे उनकी समस्याओं को सुनेंगे। रिश्तेदार और पड़ोसियों से किसी बात को लेकर बातचीत करेंगे। अपनी किसी क्रिएटिविटी को बाहर लाएंगे। इनकम के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके खर्चे भी रहेंगे लेकिन ज्यादा नहीं। नौकरीपेशा लोगों को किसी विरोधी से सक्रिय सावधान रहना चाहिए। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा  फिर भी  कुछ अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। आप अपने परिवार के साथ एक अटूट बंधन और मजबूती का भाव महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप की तारीफ होगी और आपके कार्य भार में बढ़ोतरी होगी। आपकी कार्यकुशलता से आपका बॉस प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाएगा। व्यापारी वर्ग को आज कुछ अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ा सावधानी बरतनी चाहिए। प्रेम जीवन में आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके अंदर आत्म सम्मान की बढोत्तरी होगी और हर काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। आपको अपने काम में आनंद आएगा और आगे बढ़ चढ़कर कार्य संपन्न करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। आप किसी भी चुनौती से घबराएंगे नहीं और मेहनत करेंगे। विरोधियों से आप जीत जायेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में भी आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। प्रेम जीवन जीने वालों को दिक्कतें हो सकती हैं।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिनमान सामान्य फलदायक रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी और सेहत भी कुछ बिगड़ सकती है, इसलिए अपने ऊपर पूरा ध्यान दें। नौकरी पेशा लोगों को तनाव का सामना करना पड़ेगा और नौकरी बदलने का विचार मन में आएगा। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपको कहीं से प्रॉफिट मिल सकता है। ससुराल पक्ष के लोगों से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे रहे लोगों को आज कुछ दिक्कतों से दो-चार होना पड़ सकता है।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी और आपका ध्यान भी इस ओर रहेगा कि अपनी मेहनत से मिलने वाले फल को किस प्रकार गुणात्मक रूप से बढ़ाएं, जिससे आपकी इनकम बढ़ती हुई नजर आए। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। उन्हें अपने काम का अच्छा नतीजा मिलेगा। जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग मिलेगा, जिससे काम में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन को सुख मिलेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। आप अपने काम पर ज्यादा ध्यान देंगे और अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी पड़ोसी से विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम और खुशी बरकरार रहेगी। आपका रिश्ता मधुर बनेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने किसी पुराने दोस्त से जी भर कर बातें करेंगे। आपकी सेहत आज मजबूत रहेगी।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और आज आप भविष्य के लिए कुछ नया सोचेंगे। अपने घर के बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपके काम बनेंगे। नौकरी पेशा लोगों को आज कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए आजका दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। कामों को समय से निपटाना चुनौती होगा। मानसिक तनाव भी रहेगा क्योंकि आप चिंता ग्रस्त रहेंगे। खर्चों में कमी आएगी और इनकम अच्छी होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को अपने प्रिय से दिल की बात कहने में मजा आएगा। 

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। आपके खर्चों में काफी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आपको कुछ परेशानी होगी। इनकम सामान्य रूप बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। अपने जीवन साथी की क्रिएटिविटी को देखकर आपको काफी खुशी होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने किसी मित्र से कुछ सहायता मिल सकती है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए भी आज का दिन कुछ अच्छे समाचार लेकर आएगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आपकी इनकम भी बढ़िया रहेगी और खर्चों में भी कमी आएगी। शारीरिक तौर पर सेहत अच्छी रहेगी लेकिन मानसिक तनाव हो सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन आप अपने काम से खुश नहीं होंगे। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। आपको अपने प्रिय की बात माननी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें