Daily Horoscope, February 15: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
पढ़ें, चंद्र राशि पर आधारित 15 फरवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन
2 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आप जिस काम को करेंगे, पूरे मन से करेंगे लेकिन फिर भी कुछ कमी का एहसास जरूर होगा। आप बहुत मेहनती बनेंगे और अपने काम को सबसे ज्यादा महत्व देंगे। धार्मिक कामों में मन लगेगा। शादीशुदा जीवन में खुशी रहेगी। आप अपने जीवन साथी को समझेंगे। परिवार से दूरी बन सकती है। संतान के लिए समय अच्छा रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उनको भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे।
विज्ञापन
3 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष राशि
आपके आज का दिन मेहनत करने का दिन होगा। प्रयास करने पर सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे।परिवार का माहौल आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन में खुशी मिलेगी। उल्टे सीधे खाने से शरीर खराब हो सकता है और स्वस्थ बिगड़ेगा। किसी बहुत पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है और लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।
4 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन राशि
आज का पूरा दिन आपकी पढ़ाई के लिये अच्छा होगा। आपको शिक्षा में अच्छे ना कि जहां भी होंगे आपकी मेहनत आपके लिए अच्छे फल लेकर आएगी। यदि आप शादीशुदा हैं तो संतान के बारे में विचार करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज सुखद नतीजे मिलेंगे। प्रेमी से संबंध सुधरेंगे। दांपत्य जीवन में भी आज का दिन बढ़िया रहने वाला है इसलिए जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने जीवन साथियों कोई तोहफा देना चाहिए। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा जिससे मन हर्षित होगा। काम के सिलसिले में आपका दिमाग आपके बहुत काम आएगा और आपकी तारीफ होगी।
विज्ञापन
5 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क राशि
आज आप अपना ध्यान परिवार में लगाएंगे। अपनी मां को कोई उपहार देंगे। आज उन्हें सुख की अनुभूति होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। आप व्यापार में सफलता पाएंगे लेकिन आपको थोड़ा संभलकर आना होगा। आपको कोई विरोधी आपके खिलाफ कोई चाल चल सकता है। काम के सिलसिले में नौकरी में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। भाग्य आपका ठीक-ठाक साथ देगा जिसके चलते कुछ काम बनेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन ठीक रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
सिंह राशि
आज आपको खूब मेहनत करने का मन करेगा और आप दिल से खुश होंगे। आप में आंतरिक शक्ति बढ़ेगी जिससे आपके काम में भी आपको सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा और शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में आज अच्छा समय रहेगा। परिवार से आपको धन लाभ हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे नतीजे मिलेंगे। कोर्ट कचहरी के काम में सफलता मिलेगी। खर्चे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कन्या राशि
आज आपको पैसों का लाभ होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपके बाॅस आपको कोई गिफ्ट दे सकते हैं। परिवार में खुशी रहेगी। काम अर्थात नौकरी में आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। नौकरी का कोई दूसरा ऑफर मिल सकता है। दांपत्य जीवन में जीने वाले लोगों के लिए आज का दिन बाद बढ़िया रहेगा। उनको प्यार मिलेगा और जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें आज अपने प्रिय को प्रपोज करने में सफलता मिल सकती है।
8 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
तुला राशि
आज आप बहुत खुश होंगे। जब मन खुश होता है तो आदमी हर काम को बढ़िया तरीके से करता है। यही आपके साथ होगा। परिवार में भी खुशी रहेगी और काम के सिलसिले में भी आपके अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन में आपका ध्यान जाएगा और जीवन साथी को स्नेह देंगे और उनसे कुछ खास बात करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज थोड़ी निराशा हो सकती है। अपने प्रिय से किसी बात को लेकर नासमझी जाहिर हो सकते हैं। आपका मन धार्मिक होगा और धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
9 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक राशि
आज आपके खर्चे काफी बढ़ेंगे लेकिन शाम के बाद आपके खर्चों में कमी आएगी और आप ठीक-ठाक रहेंगे। मन मजबूत होगा। तनाव से मुक्ति मिलेगी। यात्राओं से बचना अच्छा होगा। परिवार में लड़ाई झगड़े की संभावना होगी। परिवार की छोटों से आपको फायदा मिलेगा। आप बिजनेस में कोई नई रणनीति बना सकते हैं। इसका आपको बहुत लाभ होगा। इनकम बढ़ेगी। प्रेम जीवन में भी आपको प्यार मिलेगा। दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों को जीवन साथी का बीमार होना परेशान कर सकता है।
10 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
धनु राशि
आज आपको काफी फायदा होगा। आपके काम आपको अच्छा रिजल्ट देंगे। इनकम बढ़ेगी जिससे आपका हौसला बढ़ेगा। आप स्वयं पर भरोसा करेंगे और लोग आप से सलाह लेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन में भी आज स्थिति बेहतर बनेगी और शाम के बाद आपके खर्चे अचानक से बढ़ जाएंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। काम के सिलसिले में आपको अपने साथ काम करने वालों से भी अच्छा संबंध रखने चाहिए और खुद भी मेहनत करनी चाहिए।
11 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मकर राशि
आज के दिन को आप यह समझिए कि आपको काम पर पूरा ध्यान देना पड़ेगा नहीं तो नतीजे आपको चिंता में डाल सकते हैं लेकिन परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। खर्चे बहुत बढ़ेंगे। आप बाहर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा लेकिन छोटी-छोटी बात पर बुरा बोलने से बचना चाहिए। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा।
12 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को आज मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आपके भाग्य में बढ़ोतरी होगी और इसकी वजह से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार के बुजुर्गों से भी आपको अच्छी सलाह और आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपके रुके हुए काम बनेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आज आप किसी दूर यात्रा पर जाएंगे। अपना स्वास्थ्य सबसे अहम होता है इसलिए बीमार पड़ने से बचने का प्रयास करें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रेम जीवन में अच्छा समय रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ गुस्सा जाहिर होगा।
आज कोई नई चीज खरीदेंगे जो आपकी सुंदरता में बढ़ोतरी करेगी। खुद पर ज्यादा ध्यान देंगे। आपके दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा। एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। इनकम भी खूब बढ़ेगी। मन किसी बात में उलझा रह सकता है जिससे काम पर फोकस करने में दिक्कत होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन के लिये आज का दिन कमजोर रहेगा।