फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 14 फरवरी का लकी नंबर और शुभ रंग

Fri, 14 Feb 2020 09:37 AM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 14 February: ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक- 1
सरकारी कर्मचारी के लिए दिन उत्तम है। पदोन्नति हो सकती है। आभूषण और ज्वैलरी की शापिंग कर सकते हैं। यात्रा भी हो सकती है। पिता के साथ चला आ रहा विवाद खत्म होगा। घूमने, फिरने व पिकनिक आदि की योजना बना सकते हैं। 
शुभ अंक- 3  
शुभ रंग- पीला

नाम अक्षर- D M T 
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2
संपत्ति संबंधी विवाद बढ़ सकता है। व्यर्थ के तर्क वितर्क में समय नष्ट न करें। खुशहाली के लिए बनाई गई योजनाएं गति पकड़ेंगी। पार्टी व समारोह में व्यस्त रह सकते हैं। अपने परिवार से आपको भावनात्मक लगाव रहेगा। 
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- लाल

4 of 10
number
अंक- 3
मानसिक तनाव खत्म हो सकते हैं। दिमाग में शांति का अनुभव करेंगे। रिश्तेदार से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपको कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में आ रहीं दिक्कतें दूर हो जाएंगी। लव पार्टनर के लिए रोमांटिक दिन है।  
शुभ अंक- 2    
शुभ रंग- लेमन
नाम अक्षर- E H N X 
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4 
कोई व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। कोर्ट केस में सफलता मिल सकती है। सच्चे लोगों से आपका संपर्क बनेगा। कामकाज व आजीविका में आप अच्छे तरीके से व्यस्त रहेंगे, लेकिन व्यस्तता में भी अपने परिवार को प्यार देंगे। स्थितियों में बदलाव के साथ बेहतर समय की आशा है। 
शुभ अंक- 10  
शुभ रंग- लाल
नाम अक्षर- A I J Q Y
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5
आपका स्वास्थ्य आज खराब रह सकता है। योग, व्यायाम प्राणायाम आदि का ध्यान रखें। व्यापार में टैक्स संबंधी परेशानी खत्म हो सकती है। परिवार के सभी लोग आपका सम्मान करेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे के साथ प्रेमपूर्वक रहेंगे।
शुभ अंक -2 
शुभ रंग- वायलेट
नाम अक्षर- B K R 
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6 
आप अपने व्यवहार व कार्य में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे। आत्म मंथन का समय है। मेहमानों का आगमन होगा व उनकी आवभगत में व्यस्त रहेंगे। नौकरी में आय के अतिरिक्त स्त्रोत बन सकते हैं। किसी रिश्तेदार से आपका विवाद हो सकता है। 
शुभ अंक- 6 
शुभ रंग- वायलेट

8 of 10
number
अंक- 7 
सामाजिक एवं कल्याणकारी कार्यों में भाग ले सकते हैं। आज आपको कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। नए मित्र बनेंगे। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान की तरफ से परेशानी उत्पन्न होगी।
शुभ अंक- 42 
शुभ रंग- सिलवर

नाम अक्षर- U V W

9 of 10
number
अंक- 8
व्यापार में नए कार्यों की प्रेरणा आपको प्राप्त हो सकती है। आज राजनीतिक लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। आप दोगुने जोश के साथ अपने कार्यों में डटे रहेंगे। आपके अच्छे स्वभाव के कारण दूसरों का भला हो सकता है। 
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- सिल्वर
नाम अक्षर- C G L S
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक- 9
आज आप काम में लापरवाही करेंगे तो, शत्रुओं को आपके खिलाफ बोलने का मौका मिल जाएगा। आप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह बड़ी ही गंभीरता से करेंगे। जीवनसाथी से संबंधो में सरलता व सहजता आएगी। 
शुभ अंक- 8  
शुभ रंग- मेजन्टा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें