फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 मई राशिफल: शनि के वक्री होने से पहले इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत, मिलेगा भाग्य का साथ

Sun, 10 May 2020 07:50 AM IST
योगेश जोशी आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
daily horoscope - फोटो : अमर उजाला
Today Horoscope in Hindi, May 10, 2020
  • दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
  • पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 10 मई 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
daily horoscope
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके अच्छा रहेगा। भाग्य की वजह से आपको काफी अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे और नौकरी में आपकी मेहनत अच्छे समाचार लेकर आएगी। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव दिख सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
daily horoscope
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपनी चिंताओं से बाहर आने की कोशिश करनी होगी, तभी आपके काम बनेंगे नहीं तो आप अपनी सेहत भी बिगाड़ लेंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा, जिससे कम मेहनत से भी काम बनेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे प्रयास सफल होंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।

4 of 13
daily horoscope
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने दांपत्य जीवन में सुख किस प्रकार बढ़े, इसका ध्यान रखेंगे और जीवनसाथी को खुश रखेंगे। पूजा-पाठ में मन लगाएंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कहीं से अच्छा पैसा आएगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सेहत कमजोर रहेगी।
विज्ञापन

5 of 13
daily horoscope
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी चिंताएं बढ़ेंगी खर्चे भी बढ़ेंगी। इनकम भी बढ़ेगी, इसलिए एक बैलेंस बनाने की कोशिश करें। मानसिक तौर पर मजबूत होने का प्रयास करेंगे तो काफी फायदे में रहेंगे। गृहस्थ सुख का आनंद लेंगे और प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन रोमांटिक होगा। आपकी सेहत कमजोर रहेगी।
विज्ञापन

6 of 13
daily horoscope
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। पढ़ाई में खूब मन लगेगा। कुछ नई बारीकियां ढूंढ लेंगे, जो आपके बहुत काम आएंगी। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे पलों का आनंद मिलेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें गृहस्थ जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका अपने काम में मन लगेगा। सेहत मजबूत रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा।
 
विज्ञापन

7 of 13
daily horoscope
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। घर परिवार पर ध्यान देंगे। अपनी मां से अपने दिल की बात कहेंगे। पिताजी पर किसी बात को लेकर गुस्सा कर सकते हैं लेकिन इससे बचने की कोशिश करें। काम के सिलसिले में दिन सामान्य रहेगा। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे समाचार मिलेंगे।

8 of 13
daily horoscope
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य तौर पर गुजरेगा अपने दोस्तों और परिवार के छोटों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। खूब बातें होंगी, जिनसे मन हल्का रहेगा। कोई मानसिक तनाव नहीं होगा। सेहत अच्छी रहेगी। गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी का व्यवहार परेशानी दे सकता है। प्रेमी युगल के लिए भी आज का दिन थोड़ा कमजोर है। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

9 of 13
daily horoscope
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपने परिवार की जरूरतों पर ध्यान देंगे। घर में कई बातों को लेकर विचार-विमर्श होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। रोमांस भी भरपूर रहेगा। प्रेमी युगल के लिए आज का दिन सामान्य बीतेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेहत बढ़िया रहेगी।

10 of 13
daily horoscope
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। खुद पर ध्यान देंगे। अपने बारे में भी सोचेंगे। ध्यान और प्राणायाम में समय लगाएंगे। सेहत मजबूत रहेगी। धन की आवक होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। खर्चे भी होंगे लेकिन कम। काम के सिलसिले में ज्यादा मेहनत करनी जरूरी होगी और निजी जिंदगी से बाहर निकलकर पेशेवर जिंदगी पर ध्यान देना जरूरी होगा।

11 of 13
daily horoscope
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य होगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें और चिंताओं से भी दूर रहने की कोशिश करें। बढ़ते हुए खर्चे आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। काम के सिलसिले में ज्यादा प्रयास करने पर ही सफलता मिलेगी। प्रेमी युगल के लिए आज का दिन प्यार और रोमांस से भरपूर रहेगा। शादीशुदा लोगों का दृश्य जीवन अच्छे से चलेगा।

12 of 13
daily horoscope
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी। कहीं से पैसा आएगा, जिससे आप काफी खुश हो जाएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। गृहस्थ सुख मिलेगा। प्रेमी युगल के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। लोग मिलजुल कर रहेंगे। सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी।
 
विज्ञापन

13 of 13
daily horoscope
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे, जिससे उसमें अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार के लोगों का भी साथ मिलेगा जिससे आप काफी हर्षित होंगे। दांपत्य सुखों का आनंद उठाएंगे। अपने परिवार वालों से और मित्रों और पड़ोसियों से बातचीत करने का मौका मिलेगा। प्रेमी युगल के लिए भी आज का दिन शानदार रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें