फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 03 november 2020: मिथुन और सिंह समेत पांच राशियों के सपने हो सकते हैं पूरे, जानें मंगलवार का राशिफल

Tue, 03 Nov 2020 07:15 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal
Today Horoscope in Hindi, 03 november, 2020
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...

विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे और आपकी बात सुनी जाएगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्यार को जगाने का कोई भी मौका आज नहीं छोड़ेंगे और आपका प्रिय बहुत खुश होगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में प्रेम की भावना को महसूस करेंगे और आपके जीवन साथी से आपकी निकटता बढ़ेगी। काम के सिलसिले में भी आज का दिन आपको सुखद समाचार प्रदान करेगा। आप मन से धार्मिक होंगे और ईश्वर के प्रति आपकी भावना विकसित होगी। आर्थिक तौर पर आज का दिन आपको उन्नति देगा और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
अपनी सेहत में चली आ रही समस्याओं से आज कुछ हद तक कमी महसूस करेंगे और जरूरत होने पर डॉक्टर को दिखाने से भी आप को लाभ होगा। गाड़ी सावधानी से चलाना जरूरी होगा क्योंकि हल्की-फुल्की चोट लग सकती है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जिसकी वजह से आपके कार्यों में सफलता मिलने की संभावना और भी अधिक बढ़ जाएगी। अपने काम के स्थान पर आज किसी तरह की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं करेंगे और थोड़े से एग्रेसिव होकर काम करेंगे। आज आपका ध्यान पैसों से ज्यादा परिवार पर होगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुश रहेंगे और जीवन साथी के लिए कोई बढ़िया सा गिफ्ट लेकर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रियतम की तारीफ करते नजर आएंगे।

4 of 13
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको थोड़ी सावधानी रखनी होगी। खर्चों में यकायक बढ़ोतरी हो सकती है। यह खर्चे बेफिजूल के होंगे। किसी आवश्यक कार्य पर नहीं इसके लिए आप बाद में स्वयं को दोष भी देंगे, इसलिए सावधानी रखें और अपनी सेहत को भी नजरअंदाज ना करें। आज बीमार हो सकते हैं। दोस्तों से लिया हुआ कर्ज वापस मिल सकता है, जिससे आपके हाथ में पैसा होगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में तनाव को दूर करने में सफल रहेंगे और जीवन साथी के साथ आने वाले त्योहारों की प्लानिंग करते हुए नजर आएंगे तथा घर में कुछ  घरेलू खर्च करेंगे। आपके बिजनेस में आज अच्छी सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अपने प्रिय को अपनी बुद्धिमानी से खुश करने में सहायक रहेगा। अपने काम को लेकर आप काफी मेहनती रहेंगे और बहुत प्रयास करेंगे कि आपको कोई रुका हुआ इंसेंटिव मिल जाए।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपको बहुत खुशी होगी क्योंकि आपके पास पैसा आएगा। बिजनेस में भी आज अच्छे लाभ का दिन रहेगा और आपकी इनकम में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपको अपनी इनकम को बढ़ाने के कुछ नए सोर्स मिल सकते हैं। आप जहां काम करते हैं, वहां आपको खुद पर भरोसा रख कर काम करना चाहिए और अपने साथी और सहायकों से अच्छा बर्ताव करना चाहिए। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपको लाभ होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रियतम के रूखे व्यवहार से थोड़े दुखी हो सकते हैं जबकि शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को संतुष्टि पूर्ण मानेंगे और आपके जीवन साथी से संबंध और प्रगाढ़ होंगे। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आप अपने काम पर आज पूरा ध्यान देंगे और इसकी वजह से आपको अच्छे नतीजे भी प्राप्त होंगे। आप बिजनेस करते हैं तो आपको आज धन मिलेगा और अपने बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करने के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने बिजनेस पार्टनर से अपने संबंध सुधारने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि उसका असर आपके काम पर पड़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज बेहद खुश नजर आएंगे। आपका प्रिय आज कोई ऐसा काम करेगा, जो आपके दिल को छू जाएगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट होंगे और जीवन साथी से पारिवारिक मसलों पर चर्चा करेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का आपको आशीर्वाद मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज खुद को लो प्रोफाइल में रखना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। आज अचानक से आपकी कोई इच्छा पूरी हो जाएगी, जिससे आप की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पारिवारिक जीवन आपकी खुशी का बड़ा कारण बन सकता है। किसी से भी प्रॉपर्टी के विवाद में ना पड़ें। काम के सिलसिले में आज अच्छा समय रहेगा। यदि आप कोई पैतृक व्यवसाय करते हैं तो आज आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ शॉपिंग करने जाएंगे और शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को गुस्से से बचा कर रखने की कोशिश करेंगे क्योंकि आज आपका जीवन साथी थोड़ा गुस्सा दिखा सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जो आपके लिए सबसे बड़ी बात होगी।

8 of 13
राशि
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। मन में धार्मिक विचार आएंगे और लोगों की भलाई के लिए कोई नया काम हाथ में ले सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में कुछ ऐसा करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको जीवन साथी के चेहरे पर खुशी दिखाई दे। कुछ समय से आपके बीच थोड़ी तनाव की रेखा दिखाई दे रही है, उसे दूर करने की कोशिश करते नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्यार के लिए कोई परीक्षा दे सकते हैं। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा और काम के सिलसिले में आज सावधानी रखना जरूरी होगा। किसी के चंगुल में फंसने से बचें।

9 of 13
राशि
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
अपनी सेहत का ध्यान रखना आज आपके लिए सबसे अहम मुद्दा होगा क्योंकि यदि यही बिगड़ गया, तो आपका दिन खराब हो सकता है। आज अपने ससुराल वालों से अच्छे संबंधों का लाभ मिलेगा, लेकिन किसी बात पर वह आप से असहमति जता सकते हैं। गाड़ी चलाने से पहले पूरी सावधानी रखें।  खुद को आलस से दूर रखने की कोशिश करें और काम को समय से निपटाने की इच्छा रखें। काम के सिलसिले में आज भागदौड़ भरा दिन रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में रोमांस महसूस करेंगे, लेकिन एक दूसरे से विचार ना मिलने से कुछ समस्या पैदा हो सकती है। शादीशुदा लोग अपने ग्रस्त जीवन को खूबसूरत बनाने के लिए आज अपने जीवनसाथी के लिए कोई बढ़िया ड्रेस खरीद कर ला सकते हैं।

10 of 13
राशि
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। यदि नौकरी की तलाश है, तो आज पूरी हो सकती है। पैसे का आपको ऑफर आ सकता है। जो पहले से नौकरी में है उन्हें आज अपने मेहनत से सफलता मिलेगी और आपको कोई अच्छा इंसेंटिव मिल सकता है। बिजनेस कर रहे लोग भी आज अपनी इनकम बढ़ने से बड़े खुश नजर आएंगे। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर आश्वस्त रहेंगे और आप एक अनुभवी व्यक्ति की भांति अपने अनुभवों से अपनी पर्सनल लाइफ को सुधारने की पूरी कोशिश करेंगे। जीवन साथी से आप का तालमेल आज बढ़िया दिखेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय की खुशी के लिए बहुत कुछ करेंगे। काम के सिलसिले में आपका ध्यान बंटा रहेगा, इसलिए काम पर ध्यान देना बहुत जरूरी होगा।

11 of 13
राशि
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी शांतिपूर्ण और सामान्य रहेगा, जितना सरल रहेंगे उतना ही अच्छा महसूस होगा। ज्यादा की उम्मीद ना पाले और कम आपको मिलेगा नहीं इसलिए आज का दिन अच्छा जाएगा। आज दोस्तों का सानिध्य मिलेगा। उनके साथ गपशप करने का मौका मिलेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आज आपका प्यार चरम पर होगा। भावनाएं आगे बढ़ेगी और आप कहीं डेट पर जा सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुशियां ढूंढ लेंगे और अपने जीवन साथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आज आपके हर खर्चे अधिक होंगे। धार्मिक कामों पर खर्चे बढ़ेंगे। परिवार का वातावरण आपको खुशी देने वाला रहेगा और घर के लिए कोई नई चीज खरीद कर ला सकते हैं, जिससे घर में खुशी बढ़ेगी। काम को लेकर आपकी बुद्धिमत्ता आपके लिए बहुत अच्छे नतीजे लाएगी। आपकी सेहत भी उत्तम रहेगी।

12 of 13
राशि
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
स्वभाव में गंभीरता अच्छी बात है, लेकिन ज्यादा गंभीरता भी बढ़िया नहीं, इसलिए आज से थोड़ा दूरी बनाकर रखें। परिवार के घरेलू खर्चों और कामों पर ध्यान देंगे। घर में रंगाई पुताई का काम करा सकते हैं। इनकम में बढ़ोतरी होगी, जिससे मन हर्षित होगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर बहुत खुश नजर आएंगे। बस अभिमान वर्श कुछ भी गलत ना बोले नहीं तो जीवन साथी दुखी हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में बहुत पवित्रता रखते हुए अपने प्रिय को किसी मंदिर के दर्शन कराने ले जा सकते हैं। आपका बिजनेस आज अच्छे नतीजे पाएगा और आपकी सेहत भी सुधार की और बढ़ेगी।
 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
क्रोध पर नियंत्रण रखने से आज का दिन सफल रहेगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। अपने काम में आपका अनुभव काम आएगा और आज आपके बॉस भी आपसे किसी काम पर सलाह ले सकते हैं। बिजनेस के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इन्वेस्टमेंट करने के लिए दिनमान बढ़िया है। आज अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में रोमांस का आनंद लेंगे और जीवन साथी के और निकट महसूस करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग पारिवारिक और काम की व्यस्तता के चलते प्रिय से मिलने में सक्षम नहीं हो पाए ऐसे में उन्हे प्रिय की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आपका स्वास्थ्य मजबूत रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें