फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 01 December 2020: दिसंबर महीने का पहला दिन किन राशि वालों के लिए रहेगा भाग्यशाली, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 01 Dec 2020 07:13 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...

विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन सामान्य नतीजे लेकर आएगा। खर्चों में तेजी रहेगी और परिवार में जरूरी मुद्दों पर विचार विमर्श होगा। काम के सिलसिले में आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपके प्रयास सफल होंगे। निजी जीवन में प्रेम रहेगा। जीवन साथी से  रिश्ता खूबसूरत रहेगा। वे व्यापार के मामले में आपको कोई अच्छी मदद दे सकते हैं। ससुराल में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
मन में जो बेचैनी और असमंजस की भावना थी, वह आज दोपहर बाद खत्म हो जाएगी। परिवार के छोटे सदस्यों से सपोर्ट मिलेगा और किसी प्रेम से जुड़े मामले में भी आपकी मदद करेंगे। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन आपकी मां जी को कोई शारीरिक समस्या परेशान कर सकती है। भाग्य की प्रबलता के चलते कामों में कोई रुकावट नहीं आएगी। जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन आज सुख देगा।

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन मान उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दोपहर तक खर्चों की अधिकता रहेगी, जो दोपहर बाद थोड़ी कम हो जाएगी, लेकिन अपने विरोधियों से सावधान रहें। उनकी वजह से भी कुछ खर्च हो सकते हैं और वह परेशान करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। नौकरी के लिए आपका प्रयास आपको सफलता देगा। धार्मिक कामों में मन लगेगा। निजी जीवन में थोड़ी परेशानी होगी। ससुराल के लोगों सहायता मिलेगी। प्रेम जीवन में रोमांस की बढ़ोतरी होगी। बच्चों से सुख मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन मान मध्यम रहेगा। दोपहर तक आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी और इनकम बनी रहेगी, लेकिन दोपहर बाद खर्चे तेजी पकड़ेंगे, जो आप का ध्यान अपनी और खींच लेंगे। मानसिक तनाव बढ़ सकता है और इससे सेहत में गिरावट आ सकती है। मौसम के परिवर्तन से सर्दी या जुकाम की परेशानी हो सकती है। निजी जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवन साथी पूरी तरह से सपोर्टिव रहेगा। प्रेम जीवन में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। काम पर ध्यान देना जरूरी होगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन मान बढ़िया रहेगा। काम पर पूरा ध्यान लगेगा, जिससे समस्याएं दूर होंगी और कार्यक्षेत्र में उत्तम सफलता हाथ लगेगी। आपको दिए हुए काम समय से पूरे हो जाएंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। परिवार के बुजुर्गों का स्वास्थ्य कमजोर रहने से चिंता रहेगी। दोस्तों से खूबसूरत बातचीत होगी। निजी जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवन साथी के लिए कुछ खर्च करेंगे। प्रेम जीवन में संतुष्टि रहेगी और प्रिय से संबंध प्रबल होंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन मान आपके लिए अच्छा है, लेकिन कुआं खोदकर पानी पीने की कहावत चरितार्थ होगी, जितनी मेहनत करेंगे उसी के अनुपात में आज फल मिलेंगे। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। तीर्थ यात्रा करने की भी अच्छी संभावना है। जीवन साथी गुस्से में रहेंगे, इसलिए हम से संभल कर बातचीत करें। कोई विवाद ना होने पाए इसका ध्यान रखें। प्रेम जीवन सामंजस्य के साथ आगे बढ़ेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। काम को लेकर साथी कर्मचारियों से अच्छा बर्ताव जरूरी होगा।

8 of 13
rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन दोपहर तक कोई चिंता  परेशान कर सकती हैं। खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी, बेवजह की आर्थिक चुनौतियां आपको परेशान करेंगी। ससुराल पक्ष से संबंध बिगड़ सकते हैं, लेकिन दोपहर बाद काफी फर्क पड़ जाएगा। आज काम को लेकर कहीं ट्रैवलिंग करनी पड़ सकती है। विरोधियों पर आप की पकड़ मजबूत होगी। घर का माहौल सुकून देगा। प्रेम जीवन से तनाव दूर भागेगा और प्रिया से संबंध सुधरेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन मान मध्यम रहेगा। आज खुद को तनावग्रस्त महसूस करेंगे। इससे बिजनेस में रुकावट आ सकती है। नौकरी पेशा लोगों को ज्यादा ध्यान देकर काम करना होगा। ताकि काम में कोई गड़बड़ी ना हो जाए। खर्चों की बढ़ोतरी परेशान करेगी। इनकम सामान्य रहेगी। पारिवारिक जीवन संतुष्टि दायक रहेगा। निजी जीवन में तनाव बढ़ सकता है। जीवन साथी कुछ ऐसी बातें कह सकता है, जो आपकी समझ से परे होंगी और गलतफहमी पैदा हो सकती है। आप किसी बात को लेकर ईगो में हो सकते हैं, जो कि आपके लिए ठीक नहीं। प्रेम जीवन में भी थोड़ी तनातनी हो सकती है।

10 of 13
rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन मान आपके लिए मध्यम रहेगा। मानसिक तनाव और खर्च दिन की शुरुआत से ही शुरु होंगे, लेकिन दोपहर तक धीरे-धीरे नियंत्रण में आ जाएंगे। बिजनेस के लिए आज का दिन अच्छा है। सुदूर क्षेत्र और राज्यों से जोड़कर आपका काम आपको लाभ प्रदान करेगा। परिवार में किसी प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा हो सकती है। इनकम बढ़िया रहेगी। प्रेम जीवन में रोमांस की बढ़ोतरी होगी। प्रिय को साथ ले कहीं घूमने फिरने या डिनर का प्लान कर सकते हैं। निजी जीवन में सुख शांति से भरा रहेगा। आज जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करेंगे।

11 of 13
rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी बुद्धि का विकास होगा। कुछ नया डिसीजन लेंगे, जो जीवन में महत्वपूर्ण रहेगा। काम के सिलसिले में दिन अच्छा रहेगा। अपने काम पर ध्यान देंगे, लेकिन थोड़ा इधर-उधर की बातों से ध्यान हटाने की कोशिश करें। नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके सीनियर  आपके काम को बारीकी से देख रहे हैं। आपकी कमी पकड़ने की कोशिश होगी, इसलिए सावधान रहे। साहस पराक्रम की वजह से कामों में सफलता मिलेगी। निजी जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी से सपोर्ट मिलेगा, लेकिन प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति आएगी। आपकी बीच कोई गलतफहमी रिश्ते पर गलत असर डाल सकती है।

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक चुनौतियों से बाहर निकलेंगे। समस्याओं से बहुत हद तक बाहर निकलने में आप का मनोबल काम आएगा। घर में झगड़े की स्थिति बन सकती है, इसलिए सावधानी रखे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। मेहनत के सुखद नतीजे मिलेंगे। कोई खूबसूरत जगह घूमने जाने की योजना बनेगी। निजी जीवन सुख देगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी आज का दिनमान बढ़िया है। आपके प्रिय से अच्छे संवाद कायम होंगे, जो आपको खुशी देंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन मान आपके लिए शुभ रहेगा। भाई बहनो से संबंध मधुर बनेंगे और दोपहर बाद घरेलू काम पर ध्यान देंगे। घर में सुख शांति रहेगी और काम के सिलसिले में अपना पूरा मन लगाएंगे। कुछ लोगों को नौकरी के लिए आवेदन करने में सफलता मिल सकती है। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपको सफलता प्रदान करेंगे। भाग्य की अनुकूलता रहेगी। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। नहीं तो बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। निजी जीवन में सुख शांति रहेगी और प्रेम जीवन सुख प्रदान करेगा। संतान के मामले में खुशखबरी मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें