फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mithun Rashifal 2021: साल 2021 का वह महीना जब आप मुस्कुरा उठेंगे...

Wed, 06 Jan 2021 11:55 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
मिथुन राशिफल 2021 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 2021 
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा

वर्ष के आरंभिक से ही ग्रह-गोचर का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा जिसके परिणामस्वरुप अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करना पड़ेगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, दुर्घटना से बचते रहें। झगड़े विवाद से भी दूर ही रहें।सूर्य बुध के शुभ प्रभाव कार्य-व्यापार में उन्नति मिलेगी। दैनिक व्यापारियों के लिए समय और अनुकूल रहेगा, इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना  चाहें तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल परिणाम दिलायेंगे। साझा व्यापार करने से बचते रहें तो बेहतर रहेगा।शासन सत्ता का भी पूर्ण  सहयोग मिलेगा। सरकार से संबंधित विभागों में पड़े हुए कार्यो का निपटारा होगा। शादी विवाह अथवा मांगलिक कार्यों से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे। 
विज्ञापन

2 of 4
rashifal 2021
अप्रैल से सितंबर के मध्य बृहस्पति के कुंभ राशि में गोचर करने से धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। तीर्थ यात्रा का भी लाभ मिलेगा और दान पुण्य भी करेंगे। जिसके फलस्वरूप सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप जहां भी जाएंगे सम्मान प्राप्त करेंगे। इन्हीं ग्रहों के शुभ प्रभावस्वरूप आपके जीवन में नई ऊर्जा शक्ति का संचार होगा। सरकारी नौकरी अथवा विदेशी कंपनियों में आवेदन करना सफल रहेगा। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए भी प्रयास करना चाह  रहे हों तो भी अवसर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को और परिश्रम मेहनत करना पड़ेगा।
विज्ञापन

3 of 4
rashifal 2021
शुभ अंक- 5
शुभ तारीखें- 05, 14 और 23
शुभ दिन- बुधवार, शुक्रवार, शनिवार 
शुभ रंग- हरा, नीला, काला, जामुनी, श्वेत
शुभ रत्न- पन्ना, नीलम, माणिक, हीरा 
विज्ञापन

4 of 4
rashifal 2021
जब आप मुस्कुराओ उठाएंगे
जुलाई-अगस्त के महीने में ग्रह-गोचर में प्रत्याशित सुधार आएगा जिसके प्रभावस्वरूप आपके प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। मकान-वाहन खरीदने का भी संकल्प पूर्ण हो सकता है। संतान संबंधी चिंता से तो मुक्ति मिलेगी ही सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी जो आपको मुस्कुराने पर विवश कर देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें