फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: होली पर बन रहा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशि वालों को धन लाभ और भाग्योदय के प्रबल योग

Mon, 25 Mar 2024 07:17 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

इस वर्ष होली पर कई तरह के योग बनने जा रहे हैं। होली पर जहां एक तरफ चंद्र ग्रहण लगेगा वहीं शुक्र और मंगल की युति से होली पर महालक्ष्मी राजयोग बनने जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 4
Holi 2024 - फोटो : अमर उजाला
वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक इस वर्ष होली पर कई तरह के योग बनने जा रहे हैं। होली पर जहां एक तरफ चंद्र ग्रहण लगेगा वहीं शुक्र और मंगल की युति से होली पर महालक्ष्मी राजयोग बनने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में महालक्ष्मी राजयोग को बहुत ही शुभ माना गया है। वैदिक राजयोग बनने से व्यक्ति के जीवन में धन लाभ और सफलता के योग बनते हैं। इस वर्ष होली 25 मार्च को है और शुक्र-मंगल की युति भी रहेगी। महालक्ष्मी राजयोग के निर्माण से कुछ राशि के जातकों के अच्छे और शुभ दिन शुरू होने के प्रबल संकेत हैं। जीवन में सुख-शांति, सफलता और आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं होली पर महालक्ष्मी राजयोग बनने से किन-किन राशियों को फायदा मिल सकता है। 
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग किसी तरह से वरदान से कम नहीं है। आपकी राशि में यह राजयोग आपकी राशि से पंचम भाव पर बनने जा रहा है। आपको कई तरह की सफलताएं मिलने के योग बन रहे हैं। शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के एक से ज्यादा प्रस्ताव मिल सकते हैं ऐसे में आपको किसी एक का चुनाव करना होगा। कारोबार करने वाले जातकों के मुनाफे में अच्छी वृद्धि होगी भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और आर्थिक मोर्चे पर आपको लाभ होगा। 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आपकी राशि में महालक्ष्मी राजयोग आपकी राशि से चौथे भाव पर बनने जा रहा है। आपके लिए यह योग बहुत ही शुभ और लाभदायक रहने वाला होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आप इस दौरान कई तरह के लग्जरी सुख को भोगने का सपना पूरा हो सकता है। निवेश किए गए धन में अच्छी ग्रोथ हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा मिलेगी और नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग दिखाई पड़ रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
कुंभ राशि में शुक्र-मंगल की युति होने से महालक्ष्मी राजयोग आपकी लग्न में बनने जा रहा है। इससे आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। मनचाहा कार्य सफल होगा। धन लाभ के बेहतरीन मौके आपको मिलेंगे। साझेदारी में किया जाने वाला कार्य आगे बहुत ही प्रगति करेगा। शादीशुदा जातकों को वैवाहिक जीवन में सुखद अनुभूति की प्राप्ति होगी। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। काम के सिलसिले में आपको कई तरह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें