फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: राशि के अनुसार होली खेलने के लिए चुनें भाग्यशाली रंग, जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव

Mon, 25 Mar 2024 07:14 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

ज्योतिष शास्त्र में हर एक राशि के लिए भाग्यशाली रंग माने गए हैं जिनके इस्तेमाल से उस राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
1 of 8
ज्योतिष शास्त्र में हर एक राशि के लिए भाग्यशाली रंग माने गए हैं। - फोटो : istock
Holi 2024: आस्था और आनंद का पर्व होली इस बार 25 मार्च को मनाई जा रही है और होलिका दहन के दूसरे दिन धुलंडी यानि रंगों का उत्सव मनाया जाता है। इस दिन सब लोग रंग,गुलाल और फूलों से होली खेलकर इस त्योहार को जीवंत रूप देते हैं। हमारे जीवन में रंगों का खास महत्व होता है। रंगों का उचित चयन हमें सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति देता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में हर एक राशि के लिए भाग्यशाली रंग माने गए हैं जिनके इस्तेमाल से उस राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं राशि के अनुसार आपके भाग्यशाली रंग कौन-कौन से हैं।

Holika Dahan 2024: होलिका दहन की रात करें हनुमान जी की खास पूजा, संकटमोचन दूर करेंगे सभी संकट

विज्ञापन

2 of 8
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष और वृश्चिक राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी मंगल हैं। अतः इन राशि के व्यक्तियों के लिए होली खेलने में लाल, पीले, गुलाबी और केसरिया रंग का इस्तेमाल करना अच्छा रहेगा। ऐसा करने से आपको अपने सोचे हुए काम में सफलता मिलेगी और पति-पत्नी के बीच संबंध भी मधुर बनेंगे।
विज्ञापन

3 of 8
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ और तुला राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी शुक्र हैं। जन्म कुंडली में शुक्र ग्रह की प्रसन्नता के लिए इस राशि के जातकों को क्रीम, गुलाबी, हरा, फिरोजी या सिल्वर रंग या इससे मिलते-जुलते रंगों से होली खेलना बहुत शुभ रहेगा ऐसा करने से आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

4 of 8
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन और कन्या राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी बुध है अतः जन्म कुंडली में बुध के अशुभ प्रभाव को कम करके शुभता में वृद्धि के लिए इन राशि वाले जातकों को हरा, नीला, जामुनी और सी ग्रीन कलर को होली के लिए चुनना लाभकारी होगा। ऐसा करने से आपके जीवन में नई ऊर्जा शक्ति और बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। पति-पत्नी का दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
विज्ञापन

5 of 8
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। चंद्रदेव की प्रसन्नता के लिए कर्क राशि के जातकों को अपनी राशि के अनुसार सिल्वर, गुलाबी, क्रीम, लाल या सैफ्रॉन कलर की गुलाल और रंगों से होली खेलना श्रेष्ठ रहेगा। ऐसा करने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और तरक्की के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

6 of 8
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
इस राशि के स्वामी सूर्य देव है जो सभी ग्रहों और राशियों के भी स्वामी माने गए हैं। जन्म कुंडली में सूर्य जनित दोषों से मुक्ति तथा उनकी प्रसन्नता के लिए इस राशि के जातकों को लाल,केसरिया,गुलाबी,पीले या इससे मिलते हुए रंगो से होली खेलना बेहद शुभ रहेगा।इन रंगों का गुलाल उड़ाने से जहाँ आपके विचारों में सकारात्मक वृद्धि होगी वहीं आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
विज्ञापन

7 of 8
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु और मीन राशि
इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। इनकी अशुभता में कमी और शुभता में वृद्धि के लिए इस राशि के जातकों को पीले, लाल, गुलाबी या केसरिया रंग से होली खेलने से जन्म कुंडली में बृहस्पति जन्म दोष शांत होंगे। इन रंगों के प्रयोग से धर्म-कर्म के मामलों में आस्था बढ़ेगी। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन

8 of 8
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर और कुंभ राशि
इस राशि के स्वामी सूर्यपुत्र शनिदेव हैं। जन्म कुंडली में शनि के अशुभ प्रभाव में कमी तथा शुभ प्रभाव में वृद्धि के लिए इस राशि के जातकों को नीला, काला, जामुनी, आसमानी तथा सफेद या मिश्रित कलर के रंगों से होली खेलना शुभ परिणामों में वृद्धि करेगा। ऐसा करने से आपके जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी, करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे और घर में सुख-शांति रहेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें