फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 March Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Sun, 24 Mar 2024 04:34 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
25 March Ka love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आप और आपका पार्टनर यह अच्छे से जानते हैं कि यह समय आपके लिएअच्छा है। आप आज किसी खास के प्रति आकर्षित महसूस करेंगे, अगर ऐसा है तो अपने दिल की बात करने में देर न करें। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम जीवन में परेशानियों के कारण आप सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करके अपने भाई बहन या दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। चाहत में साथी की भावनाओं को समझना बेहद जरूरी है और इनका मज़ाक उड़ाकर आप अपने जीवन की मिठास कम कर सकते हैं।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपका हंसमुख स्वभाव आपको मित्रतापूर्ण और नम्र बनाता है और आपके यही गुण दूसरों को आकर्षित करते है। आप अपने नए रिश्ते को लेकर खुश और उत्साहित हैं।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  आज आपकी ज़िंदगी में यात्राओं का योग बन रहा है जो धर्म संबंधित भी हो सकती है। सोलमेट से मिलने वाले सरप्राइज या खास अवसर के लिए तैयार हो जाएँ। उन लोगों के साथ समय बिताऐं जो आपके खास हैं बस माता या पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  आपकी लवलाइफ बहुत ही रसपूर्ण हैं किंतु कुछ उतार चढ़ाव आज आपके मूड को परिवर्तित कर सकते हैं। अपने पार्टनर की सुने और शांत रहें। अगर आप दोनों किसी भी काम को साथ मिलकर करेंगे तो आपको हमेशा सफलता प्राप्त होगी। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  अपनी चाहत का प्रमाण देने के लिए तैयार रहें, इसके लिए अपने प्रिय को उपहार दें या एक दूसरे के लिए कुछ अलग करें। आज आप के कुछ ऐसे दोस्त बनाने वाले है जो जिंदगी भर आपका साथ देंगे। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): कामों में व्यस्तता के कारण आज आपको प्यार का समय थोड़ा कम मिलेगा। अपने लव वन का आज खास ध्यान रखें क्योंकि यह रिश्ता शीशे की तरह होता है और ज़रा सा ठेस लगने से टूट सकता है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): पति/ पत्नी और लिव इन पार्टनर आपके लिए आज प्राथमिकता हैं और आज इनकी तरफ से आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। ऐसे ही प्रयास करने से कुछ ही दिनों में आपका संबंध नयी ऊंचाईयों को छुयेगा।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):  आज आप लव लाइफ और रोमांस के बारे में विचार कर सकते है। रिश्ते में यह ज़रूर जानें कि इसमे क्या कमी है और किन कारणों से आप दोनों दूर हो रहे हैं। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आप न तो दुश्मनों से घबराते हैं न बाधाओं से डरते हैं। आप मेहनत करने में विश्वास करते हैं। अपने पार्टनर को खास महसूस कराएं इसके लिए महंगे उपहार नहीं बल्कि आपका प्यार ही काफी है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपके पास जो है उसी में खुश रहें। प्यार में जबरदस्ती न करें बल्कि नम्र रह कर एक दूसरे को समझें। इस समय अपने स्वास्थ्य का भी खास ख्याल रखें। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):आज का दिन अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का है। अपने दिल के सबसे करीबी से अपने प्यार को जताने और उनके प्यार को महसूस करने के लिए भी आज का दिन उपयुक्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें