फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri Wishes: चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Wed, 02 Apr 2025 06:08 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन मां दुर्गा के पंचम स्वरूप, मां स्कंदमाता की आराधना की जाती है। मां स्कंदमाता की उपासना संतान संबंधी समस्याओं को दूर करने में सहायक होती है। आज आप अपने करीबियों को ये शुभकामना भेज सकते हैं और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
चैत्र नवरात्रि 2025 दिन 5 मां स्कंदमाता - फोटो : adobe stock
Chaitra Navratri 2025 Day 5 Maa Skandamata Puja: आज चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन है। पंचमी तिथि को मां दुर्गा के पंचम स्वरूप, मां स्कंदमाता की आराधना की जाती है। भगवान कार्तिकेय की माता होने के कारण उन्हें स्कंदमाता कहा जाता है। माता के यह रूप सिंह पर विराजमान हैं और उनकी चार भुजाएं हैं। उनकी ऊपरी दाहिनी भुजा में बाल स्वरूप कार्तिकेय हैं, जबकि निचली दाहिनी भुजा में वे कमल पुष्प धारण किए हुए हैं। वहीं ऊपरी बाईं भुजा से वे वरद मुद्रा में आशीर्वाद देती हैं और निचली बाईं भुजा में भी कमल पुष्प सुशोभित है। उनके इस दिव्य स्वरूप के दर्शन से मन प्रसन्न हो जाता है। ऐसा माना जाता है कि मां स्कंदमाता की उपासना संतान संबंधी समस्याओं को दूर करने में सहायक होती है। साथ ही उनकी आराधना से बुद्धि और ज्ञान का विकास भी होता है। ऐसे में आप अपने प्रियजनों और करीबियों को ये शुभकामना भेज सकते हैं और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। 
 

Chaitra Navratri 2025 Bhog List: नवरात्रि के 9 दिन माता रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगा आशीर्वाद

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि के पावन दिन पर कब और कैसे धारण करें रुद्राक्ष? यहां जानिए सारे नियम

Chaitra Navratri 2025: देवी दुर्गा इन राशियों पर हमेशा रहती हैं मेहरबान, जानें मां जगदंबा की प्रिय राशियां

विज्ञापन

2 of 8
मां स्कंदमाता- नवरात्रि के पांचवे दिन की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी।।
जय मां स्कंदमाता
नवरात्रि के पांचवे दिन की शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

3 of 8
मां स्कंदमाता- नवरात्रि के पांचवे दिन की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
या देवी सर्वभूतेषु माँ स्कन्दमाता रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
जय मां स्कंदमाता
नवरात्रि के पांचवे दिन की शुभकामनाएं

 

4 of 8
मां स्कंदमाता- नवरात्रि के पांचवे दिन की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
दिव्य है मां की आंखों का नूर, संकटों को मां करती हैं दूर,
मां की ये छवि निराली, मां स्कंदमाता आपके घर लाएं खुशहाली।
जय मां स्कंदमाता
नवरात्रि के पांचवे दिन की शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

5 of 8
मां स्कंदमाता- नवरात्रि के पांचवे दिन की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
मां स्कंदमाता के कदम आपके घर में आएं
संतान पर कभी कोई संकट न आए
मुसीबत नियां आंखे चुराएं
जय मां स्कंदमाता
नवरात्रि के पांचवे दिन की शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

6 of 8
मां स्कंदमाता- नवरात्रि के पांचवे दिन की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
रूठी है तो मना लेंगे, पास अपने बुला लेंगे
मैया है वो दिल की भोली, श्रद्धा के फूल उन्हें चढ़ा देंगे।
जय मां स्कंदमाता
नवरात्रि के पांचवे दिन की शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

7 of 8
मां स्कंदमाता- नवरात्रि के पांचवे दिन की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
स्कंदमाता के कदम आपके घर में आएं,
सुख समृद्धि और खुशियां लाएं,
मुसीबत और परेशानियां आंखे चुराएं।
जय मां स्कंदमाता
नवरात्रि के पांचवे दिन की शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

8 of 8
मां स्कंदमाता- नवरात्रि के पांचवे दिन की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
क्या है पापी क्या है घमंडी
मां के दर पर सभी शीश झुकाते हैं।
मिलता है चैन तेरे दर पर मैया,
झोली भरके सभी है जाते।
जय मां स्कंदमाता
नवरात्रि के पांचवे दिन की शुभकामनाएं


 
 
Chaiti Chhath Puja: इन चीजों के बिना अधूरा है चैती छठ का व्रत, नोट कर लें पूजा सामग्री

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें