फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जयंती पर करें अपनी राशि के अनुसार उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी

Fri, 11 Apr 2025 06:05 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हनुमान जन्मोत्सव पर राशि के अनुसार उपाय करने से हर मनोकामना पूरी होती है और बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कि हनुमान जन्मोत्सव पर आप अपनी राशि के अनुसार कौन से उपाय कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Hanuman Janmotsav 2025 - फोटो : adobe stock
Hanuman Janmotsav 2025 Upay In Hindi: इस साल हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल, शनिवार को मनाया जा रहा है। इस बार यह दिन इसलिए भी विशेष माना जा रहा है क्योंकि शनिवार को बजरंगबली का दिन माना जाता है। ऐसे में यह जन्मोत्सव और भी प्रभावशाली बन जाती है। इसके अलावा इस बार कई शुभ योग भी बन रहे हैं। करीब 57 वर्षों के बाद एक दुर्लभ पंचग्रही योग बन रहा है, जिसमें मीन राशि में पांच ग्रह, बुध, शुक्र, शनि, राहु और सूर्य एक साथ स्थित होंगे। वहीं चंद्रमा और केतु कन्या राशि में रहेंगे। इससे पहले ऐसा महासंयोग 1968 में बना था।

मीन राशि में इस दौरान बुधादित्य योग, शक्रादित्य योग, लक्ष्मी नारायण योग और मालव्य राजयोग जैसे शुभ योग भी बन रहे हैं। पंचांग के अनुसार हनुमान जन्मोत्सव रवि, जय, हस्त और चित्रा नक्षत्र में मनाई जाएगी। मान्यता है कि यदि इस दिन अपनी राशि के अनुसार उपाय किए जाते हैं, तो उनकी हर मनोकामना पूरी होती है और बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कि हनुमान जन्मोत्सव पर आप अपनी राशि के अनुसार कौन से उपाय कर सकते हैं। 
 

Hanuman Janmotsav: हनुमान जन्मोत्सव पर श्रीराम को करना है प्रसन्न, तो जरूर करें मां तुलसी के इन मंत्रों का जाप

विज्ञापन

2 of 7
Hanuman Janmotsav 2025 - फोटो : adobe
हनुमान जन्मोत्सव पर करें राशियों के अनुसार उपाय 

वृषभ और तुला राशि
वृषभ और तुला राशि के जातकों को हनुमान मंदिर में जाकर सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए और बंदरों को मीठा खिलाना चाहिए। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
विज्ञापन

3 of 7
hanuman ji - फोटो : adobe stock
मेष और वृश्चिक राशि
मेष और वृश्चिक राशि वालों को हनुमान अष्टक का पाठ करना चाहिए और मंदिर में बूंदी का प्रसाद बांटना चाहिए। यह उपाय मंगल ग्रह को बल प्रदान करता है।

4 of 7
hanuman ji - फोटो : adobe stock
मिथुन और कन्या राशि
मिथुन और कन्या राशि के लोग अरण्य कांड का पाठ करें और घी का दीपक जलाकर हनुमान जी को लौंग लगे पान का बीड़ा अर्पित करें। यह बुध ग्रह के लिए शुभ होगा।
विज्ञापन

5 of 7
Hanuman Ashtak Path - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
इस राशि के जातकों को चांदी की गदा हनुमान जी को चढ़ाकर उसे धारण करना चाहिए और हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करना चाहिए। इससे चंद्रमा बलवान होता है।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को मंदिर में मीठे व्यंजन दान करने चाहिए और वहीं बैठकर बालकांड का पाठ करना चाहिए। इससे सूर्य ग्रह प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
hanuman ji - फोटो : adobe stock
धनु और मीन राशि
धनु और मीन राशि वालों के स्वामी बृहस्पति होते हैं। इन लोगों को अयोध्या कांड का पाठ करना चाहिए और पीले फूल, फल व मिठाई से हनुमान जी को भोग लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
hanuman ji - फोटो : adobe stock
मकर और कुंभ राशि
मकर और कुंभ राशि के लोगों को रामचरितमानस का पाठ करना चाहिए। एक लोटे में काली उड़द की दाल भरकर हनुमान जी को अर्पित करें और बाद में उस दाल को जल में प्रवाहित कर दें। इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।
 

Mesh Sankranti 2025: 14 या 15 अप्रैल किस दिन है मेष संक्रांति? जानें सही तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें