वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु और शनि का विशेष स्थान होता है। ये दो ग्रह जब भी राशि परिवर्तन करते हैं या फिर अपनी चाल में बदलाव करते हैं तो इसका प्रभाव जातकों के जीवन पर जरूर पड़ता है। शनि के वक्री होने के बाद अब सितंबर माह में गुरु भी वक्री होने वाले हैं। ज्योतिष में गुरु को सुख-समृद्धि, धन, वैभव, विवाह और आध्यात्म के कारक ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में सितंबर माह में गुरु की उल्टी चाल से सभी 12 राशियों के जातकों पर इसका प्रभाव पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियां ऐसी होंगी जिसके ऊपर गुरु का बहुत अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। इन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। करियर और कारोबार में अच्छी ग्रोथ के संकेत दिखाई पड़ रहे हैं। आइए जानते हैं गुरु के वक्री होने पर कौन-कौन सी राशियां को सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है।