Guru Uday 2025: 9 जुलाई 2025 का दिन ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास होने वाला है। इस दिन संतान, विवाह व ज्ञान के कारक देव गुरु बृहस्पति उदय होने जा रहे हैं। वह 9 जुलाई 2025 को रात 10 बजकर 50 मिनट पर मिथुन राशि में उदित होंगे। मान्यता है कि गुरु के उदय होने पर उनका प्रभाव और भी बढ़ जाता है। चूंकि गुरु संतान, वैवाहिक सुख, और धन-धर्म के कारक है इसलिए उनके गोचर का प्रभाव जातकों के जीवन से लेकर देश-दुनिया पर भी दिखाई देता है। ज्योतिषियों के मुताबिक देव गुरु बृहस्पति के उदय होने पर सरकारी क्षेत्रों में इसका खास असर होगा। देश में कई सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। हालांकि कुछ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।