फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल बाद सिंह में होगी गुरु की एंट्री, जनवरी 2027 तक इन राशि वालों को होगा मनचाहा लाभ और रहेंगे अच्छे दिन

Mon, 21 Sep 2026 02:47 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Guru Singh Gochar 2026: गुरु का सिंह राशि में गोचर बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इसके प्रभाव से कुछ राशियों का भाग्योदय संभव है। नए लोगों से आप मिलेंगे। परिवार से लेकर नौकरी-व्यापार तक बदलाव आपको दिखेंगे।
 
विज्ञापन
1 of 4
Guru Singh Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
Guru Singh Gochar 2026: 31 अक्तूबर 2026 को साल का बड़ा गोचर होने जा रहा है। इस दिन दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर गुरुदेव अपनी मित्र राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, गुरु करीब 87 दिनों तक इस राशि में रहेंगे और इस दौरान कुछ राशि वालों पर अपनी कृपा बनाए रखेंगे। सिंह राशि को आत्मविश्वास, मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में भाग्य और ज्ञान के कारक गुरु के सिंह राशि में आने से खास संयोग बनेगा। इसके अलावा, मंगल ग्रह भी 12 नवंबर 2026 को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में दोनों ग्रहों का मिलन कुछ राशि वालों के लिए भाग्य के द्वार खोल सकता है। बड़ी सफलता मिलने से लेकर करियर, नौकरी, घर-परिवार और मान-सम्मान के मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में।
शनि की साढ़ेसाती: अगले साल किस राशि पर चढ़ेगी साढ़ेसाती और किसे मिलेगी मुक्ति? यहां जानें नाम
विज्ञापन

2 of 4
Guru Singh Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। इस दौरान नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। बड़ी बात यह है किस हर काम में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यक्तिगत जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अगर कोई घर खरीदने का सपना पूरा करने का प्रयास कर रहे थो, तो वह पूरा हो सकता है। बेरोजगार लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे और मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है।
शुक्र के अस्त होते ही शुरू होगा इन राशियों का सुनहरा दौर, 37 दिनों तक धन और सुख-समृद्धि के बनेंगे योग
विज्ञापन

3 of 4
Guru Singh Gochar 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय और भी खास रहने वाला है। आमदनी बढ़ने के साथ बचत बढ़ाने के नए मौके मिल सकते हैं। आपको मनचाहा साथी भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन से लेकर मान-सम्मान और भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। इस समय संतान से जुड़ी परेशानियां दूर होती हुई नजर आएंगी। धन से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलने की संभावना है। विवाह मार्ग की बाधाएं दूर होंगी।
लकी राशियां: इन राशियों के लिए खुशियों भरा रहेगा अक्तूबर-नवंबर और दिसंबर, मिलेगी मनचाही सफलता
विज्ञापन

4 of 4
Guru Singh Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से समय अच्छा रह सकता है। नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा और पद से जुड़ा कोई अच्छा अवसर भी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। इस समय बैंक बैलेंस बढ़ने और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के भी योग बन रहे हैं। कला के क्षेत्र में आप अच्छा नाम कमाएंगे। घर में किसी नई गाड़ी को आप लेकर आ सकते हैं। नौकरी के लिए सभी प्रसाय सफल होंगे। समय आपके लिए खास रहेगा, इसलिए कोई व्यापार भी आप करेंगे।
 

साप्ताहिक राशिफल 21-27 सितंबर: इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष कृपा, पढ़ें 12 राशियों का हाल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें