फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोचर 2026: 31 अक्तूबर को गुरु करेंगे मघा नक्षत्र में गोचर, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Wed, 21 Oct 2026 02:58 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

31 अक्तूबर को गुरु कर्क से सिंह राशि में गोचर करने के साथ-साथ मघा नक्षत्र भी करेंगे। गुरु के नक्षत्र परिवर्तन और राशि परिवर्तन से कई राशि वालों के ऊपर सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। 
 
विज्ञापन
1 of 4
Guru Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को बहुत ही शुभ ग्रह माना जाता है। गुरु को ज्योतिष में भाग्य, ज्ञान, वृद्धि, संतान, धन, सुख, धर्म और विवाह आदि का कारक माना जाता है। गुरु करीब एक वर्ष में राशि बदलत हैं, लेकिन इस समय गुरु अतिचारी अवस्था में रहते हुए जल्दी-जल्दी राशि बदल रहे हैं। अतिचारी के कारण गुरु एक साल में दो से तीन बार राशि परिवर्तन करेंगे। गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर अवश्य ही पड़ता है। आपको बता दें कि देवगुरु 31 अक्तूबर राशि बदलने के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करेंगे। गुरु इस समय कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में विराजमान है। 31 अक्तूबर को गुरु सिंह राशि के साथ मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। गुरु का केतु के नक्षत्र में गोचर करने से कुछ राशि वालों को जीवन में अच्छा लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं गुरु का मघा नक्षत्र में गोचर से किन राशियों को लाभ मिल सकता है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि पर प्रभाव
- गुरु का मघा नक्षत्र में गोचर मेष राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। 
- इस दौरान आपके लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे और कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। 
- कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने के अच्छे योग है और समाज में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। 
- लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी।
- आपके आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि देखने को मिलेगी। व्यापार में कोई अच्छी डील हो सकती है। 

गुरु का राशि परिवर्तन, जानिए वृषभ राशि वालों की नौकरी-व्यापार और आर्थिक स्थिति पर कैसा होगा असर

विज्ञापन

3 of 4
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि पर प्रभाव
- गुरु का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित होगा। 
- आपके साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। करियर में कोई बड़ी सफलता प्राप्ति हो सकती है। 
- इस दौरान करियर-कारोबार में नए तरह तरह के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों में सफलता हासिल होगी। 
- जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और कामकाज में वृद्धि देखने को मिलेगी। 
- संतान की तरफ से कोई अच्छी और शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। 

शुक्रादित्य योग से इन राशि वालों को मिलेगा सुख, नवंबर तक चमकेगा भाग्य और होगा लाभ

विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि पर प्रभाव
- कुंभ राशि वालों के लिए लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। 
- जिन जातकों के वैवाहिक जीवन में परेशानियां चल रही थी वह खत्म होंगी और नए-नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी। 
- धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। 
- कानूनी कार्यो में आ रही अड़चनें दूर होंगी और व्यापार में साझेदारी से अच्छा खासा मुनाफा हासिल होगा। 

मंगल का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, इन राशि के लोगों का पलटेगा समय, करियर में दिखेगा बड़ा बदलाव


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें