आज यानी 24 नवंबर से सबसे बड़े और शुभ ग्रह गुरु बृहस्पति मीन राशि की यात्रा करते हुए मार्गी हो रहे हैं। इससे पहले ये इसी वर्ष 28 जुलाई को वक्री हुए थे। इनके मार्गी होने से धनु और मीन राशि वाले जातकों के लिए सुखद समाचार तो रहेगा ही जिनकी जन्म कुंडली में केंद्र अथवा त्रिकोण में गोचर कर रहे होंगे उनके लिए भी सुखद अनुभूति होगी। सभी राशियों के लिए इनके मार्गी होने का प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए मार्गी बृहस्पति आपको अत्यधिक भागदौड़ और अपव्यय का सामना करवाएंगे। परिवार में मांगलिक सुअवसर आएगा और इस पर अधिक खर्च भी होगा। घूमने फिरने तथा धर्मानुष्ठान पर भी खर्च होगा। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। परिवार का माहौल सुखद रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। यात्रा देशाटन के योग।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
बृषभ राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए मार्गी बृहस्पति बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही कार्य व्यापार में भी उन्नति होगी। कोई भी नया अनुबंध हासिल करना चाह रहे हो तो उस दृष्टि से भी अवसर बेहतरीन रहेगा। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए अवसर बेहतरीन रहेगा। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग हैं।
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए मार्गी बृहस्पति शासन सत्ता का पूर्णसुख प्रदान करेंगे। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर बेहतरीन रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी लाभ ही मिलेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान- वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो परिणाम सुखद रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए मार्गी बृहस्पति का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। धर्म और अध्यात्म के मामलों में उन्नति तो होगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना रहेगी स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। विवाह संबंधी वार्ता भी सफल रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए मार्गी बृहस्पति का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करेगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। इन सबके बावजूद आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए कार्यके प्रति चिंतनशील रहें। विद्यार्थी वर्ग दूसरे देश में पढ़ाई करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी आवेदन करना सफल रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए मार्गी बृहस्पति काफी दिनों से आपके दिमाग में चल रहे तनाव की शांति करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग के योग। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह फल अनुकूल रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं।
8 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए मार्गी बृहस्पति गुप्त शत्रुओं की वृद्धि कराएंगे। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें। कर्ज के लेन-देन से बचें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और खूब दान-पुण्य भी करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
9 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए मार्गी बृहस्पति का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है विशेषकर के विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को तो आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग के योग बन रहे हैं।
10 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए मार्गी बृहस्पति का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। कई मामलों में तो यह गोचर अनुकूल रहेगा किंतु कहीं न कहीं पारिवारिक कला और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा उनका भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा। मित्रों तथा संबंधों से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा सावधानी पूर्वक करें।
11 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए मार्गी बृहस्पति का प्रभाव आपके लिए अनेक खुशियां लाएगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए योजनाओं को गोपनीय रखेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। धर्म और अध्यात्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। कोई भी बड़े से बड़ा व्यापार आरम्भ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी।
12 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से द्वितीय धनभाव में गोचर करते हुए मार्गी बृहस्पति कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएंगे। अपनी सूझ-बूझ के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। परिवार में अलगाववाद की स्थिति न होने दें। संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।
मीन राशि-
अपनी स्वयं की राशि में गोचर करते हुए मार्गी बृहस्पति बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। काफी दिनों का प्रतीक्षित कार्य संपन्न होगा। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। इस अवधि के मध्य किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। विदेशी कंपनियों में भी सर्विस अथवा दूसरे देश की नागरिकता के लिए प्रयास करना सफल रहेगा।