फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Uday : 25 नवंबर को शुक्र होंगे उदय,मांगलिक कार्यों का शुभारंभ, इन राशि वालों को मिलेगा अच्छा फल

Thu, 24 Nov 2022 10:25 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
शुक्र 25 नवंबर को शाम 5 बजकर 21 मिनट पर पश्चिम में उदय हो रहे हैं, इससे पहले ये 1 अक्टूबर को अस्त हुए थे।
महान ग्रह शुक्र 25 नवंबर को शाम 5 बजकर 21 मिनट पर पश्चिम में उदय हो रहे हैं, इससे पहले ये 1 अक्टूबर को अस्त हुए थे। इनके उदय के साथ ही मांगलिक कार्यों पर लगा विराम समाप्त हो जाएगा। इनका उदय होना वृषभ और तुला राशि वालों के लिए सुखद रहेगा। जिन जातकों जन्म कुण्डलियों में ये केंद्र अथवा त्रिकोण में भ्रमण कर रहे होंगे उनके लिए तो सुखद समाचार है किंतु जिनकी जन्मकुंडली के अशुभ भाव में गोचर करेंगे उनके लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा। सभी राशियों के लिए इनके उदय होने का प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

पढ़ें- राशिफल 2023 । अंकज्योतिष राशिफल 2023


 
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए उदय हुए शुक्र का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान की वृद्धि होगी किंतु आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा विलंब होगा। ससुराल पक्ष से मतभेद बढ़ने न दें। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए कार्य पर ही ध्यान दें।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए उदय शुक्र का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रहफल अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी इनका उदय होना सुखद समाचार वाला रहेगा। गुप्त शत्रुओं से बचें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए उदय शुक्र यात्रा देशाटन का लाभ दिलाएंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो उस दृष्टि से अपेक्षा करते समय बेहतर रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई के लिए विदेश जाने का प्रयास कर रहे हो तो यह समय भी अनुकूल रहेगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से पंचम विद्या भावमें गोचर करते हुए उदय शुक्र बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। विशेषकर के विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए इनका उदय होना किसी वरदान से कम नहीं है। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। परिवारके वरिष्ठ सदस्यों से भी सहयोग के योग। शासनसत्ता का भी सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए उदय शुक्र अच्छी सफलता दिलाएंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हो तो अवसरों अनुकूल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो समय अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें अलगाववाद की स्थिति से बचें।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए उदय शुक्र आपके लिए अच्छी सफलता दिलाएंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। धर्म और अध्यात्म में भी रूचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालयों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य भी करेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। विदेशी नागरिकता के लिए वीजा आवेदन की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि- 
राशि से द्वितीय धनभाव में गोचर करते हुए उदय शुक्र आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी वाणी कुशलता के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो या किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उसे दृष्टि से ग्रहफल अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए उदय शुक्र सुखद समाचारों का सामना करवाएंगे। काफी दिनों का प्रतीक्षित कार्य संपन्न होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा तो बढ़ेगी ही केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागमें प्रशिक्षित कार्य संपन्न होंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहतर रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग के योग। मकान अथवा वाहन का क्रय  करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रहफल अनुकूल रहेगा।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से द्वादश व्यय भाव में गोचर करते हुए उदय शुक्र अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा । यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेश प्रवास के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो अवसर बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। शासन-सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई भी काम जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न होने दें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझाएं।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए उदय शुक्र बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी शुक्र का उदय होना बेहतरीन फल देगा। 

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए उदय शुक्र का प्रभाव कार्य-व्यापार की दृष्टि से उत्तम रहेगा। सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा किंतु साझा व्यापार करने से बचें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं का क्रय करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। अपनी रणनीतियां तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए उदय हुए शुक्र का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। काफी दिनों का रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस और नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। परिवार के  वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक जिम्मेदारियां बढ़ेगी जिसे पूर्ण करने में भी सफल रहेंगे। किसी नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें