देवगुरु बृहस्पति 18 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 53 मिनट पर मकर राशि में गोचर करते हुए मार्गी हो रहे हैं। इसी अवस्था में गोचर करते हुए ये 20 नवंबर की रात्रि 11 बजकर 17 मिनट पर धनिष्ठा नक्षत्र के तृतीय चरण और कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। धनु और मीन राशि के स्वामी बृहस्पति मकर राशि में नीचराशि तथा कर्क राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। शनि के घर में गोचर कर रहे गुरु का शनि के साथ रहना नीच भंग योग बना रहा है अतः इसका कुप्रभाव जातकों पर नहीं पड़ेगा। इनके राशि परिवर्तन का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
राशि
मेष राशि
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए गुरु का मार्गी होना आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाएगा। काफी दिनों से चली आ रही मानसिक परेशानियां दूर होंगी। नौकरी में पदोन्नति तथा स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं किसी भी तरह का नया कार्य व्यापार आरंभ करना हो तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतन शिंदे मकान एवं वाहन के क्रय का योग बनेगा मित्रों संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्त के योग।
विज्ञापन
3 of 13
राशि
वृषभ राशि
राशि से नवम भाग्य भावमें गुरु का मार्गी होना आपके लिए भाग्य वृद्धि तो करेगा ही धर्म एवं अध्यात्म में भी समझ और रूचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखतेहुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए गुरु का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जाएगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। दांपत्य जीवन में भी कड़वाहट न आने दें। इनसब के बावजूद आर्थिकपक्ष मजबूत होगा, काफी दिनोंका दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगितामें बैठने वाले छात्रोंको परीक्षामें अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से सप्तम दाम्पत्य भाव में मार्गी गुरु का मार्गी होना प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए, कोई भी बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना होगी। शादी-विवाह से संबंधित बातों में हो रहा विलंब समाप्त होगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में भी प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा।
विज्ञापन
6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए मार्गी वृहस्पति गुप्त शत्रुओं की वृद्धि तो करेंगे किंतु सौभाग्य की बात यह भी है कि साथ में शनिदेव विराजमान हैं इसलिए शत्रु बनेंगे भी और नष्ट भी होंगे। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा नुकसान की संभावना अधिक रहेगी। ननिहाल से अप्रिय समाचार के योग। स्वास्थ्यके प्रति चिंतनशील रहें। विवादों से बचे, कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत।
विज्ञापन
7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से पंचम विद्या भावमें गोचर करते हुए मार्गी वृहस्पति का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को आशातीत सफलता मिलेगी। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भावके योग। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। प्रेमविवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है लाभ उठाएं। अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए मार्गी बृहस्पति का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। किसी न किसी कारणसे पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़ सकता है। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के। योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। विवादों से दूर रहें जमीन जायदाद से संबंधित कार्यो का निपटारा होगा। नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग बनेंगे। सोची समझी सभी रणनीतियाँ कारगर सिद्ध होंगी।
9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए मार्गी वृहस्पति कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम और चुनौतियों का सामना करवाएंगे इसलिए हर कार्य तथा निर्णय सावधानीपूर्वक करें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद बढ़ सकता है। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास करना सफल रहेगा। संतान संबंधी चिंता में भी कमी आएगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए मार्गी बृहस्पति आपके लिए सुखद परिणाम दायक रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। इस अवधि के मध्य अचल संपत्ति बेचने से बचें। जमीन जायदाद से जुड़े अन्य मामले भी सुलझेंगे विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय और अनुकूल रहेगा अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और कोई भी कार्य जब तक पूर्ण ना कर लें उसे सार्वजनिक न करें।
11 of 13
राशि
मकर राशि
आपकी राशिमें गोचर करते हुए मार्गी बृहस्पति कई अप्रत्याशित परिणाम दिलाएंगे स्थान परिवर्तन की भी संभावना बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। विवाह संबंधी वार्ता भी सफल रहेगी फिर भी इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से बचें। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वह भी मदद के लिए आगे आएंगे। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी प्रेमविवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। कार्य व्यापार में अच्छी उन्नति होगी।
12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से बारहवें हानि भाव में गोचर करते हुए मार्गी वृहस्पति अत्यधिक भागदौड़ का सामना करवाएंगे। अधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। मित्रों तथा संबंधियों से अपनी समाचार प्राप्ति के योग। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। गुप्त शत्रुओंसे बचें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी आपस में सुलझाएं। स्वास्थ्य के प्रति भी अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है।
मीन राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में मार्गी बृहस्पति का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शीर्ष अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। नौकरी में भी किसी नये अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी सफलता के अनेक अवसर आएंगे।