फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोचर 2026: देवगुरु बृहस्पति 31 अक्तूबर को करेंगे राशि परिवर्तन, कर्क, सिंह और कन्या वालों पर प्रभाव

Tue, 29 Sep 2026 06:05 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

31 अक्तूबर 2026 को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों पर कैसा होगा प्रभाव।
विज्ञापन
1 of 4
गुरु गोचर 2026 - फोटो : अमर उजाला
31 अक्तूबर 2026 को ज्ञान और मान-सम्मान के कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए सूर्य के स्वामित्व वाली राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु को ज्योतिष में धन, शिक्षा, भाग्य और विस्तार का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु एक राशि में करीब 13 महीनों तक रहते हैं, लेकिन इस साल गुरु अतिचारी होने के कारण उनकी चाल काफी तेज है। जिससे  जल्दी-जल्दी राशि में बदलाव कर रहे हैं। 31 अक्तूबर को गुरु के सिंह राशि में गोचर करने से कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। 
विज्ञापन

2 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि पर गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव
कर्क राशि वालों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ और लाभ से भरा हुआ होगा। इस दौरान सुख समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। संतान की तरफ से अच्छी खबरें सुनने को मिलते हैं। जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा जिससे आपको सकारात्मक बदलाव दिखेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि पर गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव
सिंह राशि वालों के लिए गुरु का गोचर बहुत ही अच्छा और खास रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। पुरानी समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। आमदनी के बढ़ने के अच्छे योग हैं। नौकरी में आपको प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में बेहतर अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

नक्षत्र परिवर्तन 2026: केतु के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशि वालों को करना होगा मुश्किलों का सामना
विज्ञापन

4 of 4
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि पर गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव
कन्या राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति आपके चौथे और सप्तम भाव के स्वामी होते हैं और यह 31 अक्तूबर को आपके 12वें भाव में गोचर होंगे जिससे आपके खर्चो में वृद्धि हो सकती है। संतान संबंधी चिंताएं बढ़ सकती हैं। करियर-कारोबार में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को भी मिल सकता है। नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिल सकता है। प्रेम जीवन में आपके लिए मिलाजुला अवसर रहेगा। 

ग्रह गोचर: अक्तूबर में बदलेगी इन ग्रहों की चाल और बनेंगे 5 खास योग, जानें किन राशियों को होगा लाभ

अक्तूबर का मासिक राशिफल: 5 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें