फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोचर 2026: देवगुरु बृहस्पति 31 अक्तूबर को करेंगे राशि परिवर्तन, मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों पर प्रभाव

Tue, 29 Sep 2026 04:43 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

31 अक्तूबर 2026 को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों पर कैसा होगा प्रभाव
विज्ञापन
1 of 4
गुरु का सिंह राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
अक्तूबर महीने का आखिरी दिन ज्योतिषीय नजरिए से बहुत ही खास रहने वाला होगा। 31 अक्तूबर को गुरु का बड़ा राशि परिवर्तन होने वाला है। आपको बता दें कि गुरु अभी कर्क राशि में विराजमान हैं और 31 अक्तूबर को इस राशि की अपनी यात्रा को विराम देकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। गुरु सिंह राशि में जनवरी 2027 तक रहेंगे। दरअसल गुरु इस वर्ष अतिचारी हैं जिसके कारण जल्दी-जल्दी राशि परिवर्तन करेंगे। गुरु अपनी सामान्य चाल से कई अधिक गुने तेज गति से चल रहे हैं। ज्योतिष में गुरु ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। गुरु भाग्य और ज्ञान आदि के कारक ग्रह ग्रह हैं। आइए जानते हैं गुरु के सिंह राशि में गोचर करने से मेष, वृषभ और कर्क राशि वालों  पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 4
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि पर गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव
मेष राशि वालों के लिए गुरु के राशि परिवर्तन से यह आपके पंचम भाव में गोचर करेंगे। पंचम भाव बुद्धि, ज्ञान और संतान का होता है। ऐसे में आपको संतान की तरफ से कोई अच्छी सुनने को मिल सकती है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिल सकती है। संतान की तरफ आपको कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अचानक से लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। गुरु के राशि परिवर्तन करने से आय में इजाफा होगा। 

ग्रह गोचर: अक्तूबर में बदलेगी इन ग्रहों की चाल और बनेंगे 5 खास योग, जानें किन राशियों को होगा लाभ


 
विज्ञापन

3 of 4
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि पर गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव 
वृषभ राशि वालों के लिए गुरु का गोचर आपकी कुंडली के चौथे भाव में होगा, कुंडली का चौथा भाव सुख, संपत्ति, वाहन सुख और माता से संबंधित होता है। ऐसे में आने वाले दिनों में यानी 31 अक्तूबर के बाद से आपको संपत्ति, वाहन का सुख, पारिवारिक सुख और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। 

नक्षत्र परिवर्तन 2026: केतु के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशि वालों को करना होगा मुश्किलों का सामना

विज्ञापन

4 of 4
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि पर गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव 
देवगुरु बृहस्पति का 31 अक्तूबर को सिंह राशि में गोचर करने से मिथुन राशि वालों के लिए उनके तीसरे भाव में होगा। कुंडली का तीसरा भाव साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास से जुड़ा हुआ होता है। ऐसे में आने वाले दिनों में आपके नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। संचार के क्षेत्रों में काम करने वालों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। 

अक्तूबर का मासिक राशिफल: 5 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें