Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव।
Guru Gochar 2026: कल, यानी 02 जून 2026 को सबसे शुभ ग्रह और देवताओं के देवगुरु बृहस्पति मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ज्योतिष में देवगुरु को धन, विद्या, मान-सम्मान, विवाह और संतान आदि के कारक ग्रह माने जाते हैं। कर्क राशि में गुरु उच्च के हो जाते हैं यानी गुरु अत्याधिक शुभ फल प्रदान करने लगते हैं। आइए जानते हैं गुरु के कर्क राशि में गोचर करने से मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों पर कैसा और किस तरह का प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
मेष राशि पर गुरु के गोचर का प्रभाव
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए गुरु आपकी कुंडली के नवम और द्वादश भाव के स्वामी है और 2 जून को कर्क राशि में प्रवेश करने से यह आपके चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। कुंडली का चौथा भाव सुख, धन-संपत्ति और माता के सुख से जुड़ा भाव होता है। ऐसे में मेष राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव देखने को पड़ेंगे। आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी परिवार सुख-शांति बनी रहेगी। इस दौरान अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। वाहन आदि की खरीदारी का मौका मिलेगा। जिससे घर में सुख और शांति रहेगी।
विज्ञापन
3 of 5
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि के जातकों के लिए कुंडली में ग्यारहवें और आठवें भाव के स्वामी होते हैं। कुंडली का अष्टम भाव अच्छा नहीं माना जाता है और आठवें भाव के स्वामी का उच्च का होना अच्छा नहीं होता है। ऐसे में वृषभ राशि वालों को थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। इससे आपके जीवन में अचानक बदलाव और अनिश्चिता लेकर आ सकता है। इस दौरान जल्दबाजी में कोई भी काम न करें।
4 of 5
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति सप्तम और दशम भाव के स्वामी होते हैं। आपके लिए गुरु दूसरे भाव यानी धन के स्थान पर गोचर कर रहे हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा और सुखद बदलाव देखने को मिलेगा। कुंडली का दूसरा भाव वाणी का होता है ऐसे में आपके लिए बातचीत में बदलाव का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान धन, सुख, समृद्धि और मान-सम्मान के रास्ते में इजाफा होगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।