फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Gochar 2026: देव गुरु बृहस्पति 2026 में करेंगे 3 राशियों में गोचर, जानें कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा साल

Wed, 03 Dec 2025 01:10 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिषाचार्य आनंद पाराशर

सार

Cancer Horoscope 2026: साल 2026 में बृहस्पति का गोचर तीन राशियों में होने जा रहा है। साल की शुरुआत में उनका गोचर मिथुन राशि में रहेगा। 2 जून 2026 को बृहस्पति मिथुन से निकलकर अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। 31 अक्तूबर 2026 को बृहस्पति कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। 13 दिसंबर 2026 को बृहस्पति सिंह राशि में वक्री हो जाएंगे। आइए समझते है कि कर्क राशि के लिए यह परिवर्तन कैसा रहने वाला हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बृहस्पति गोचर 2026 - फोटो : Amar Ujala
Jupiter transit 2026: वैदिक ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, धर्म, भाग्य, विवाह, संतान, धन और आध्यात्मिक उन्नति का कारक ग्रह माना जाता है। गुरु जहां बैठते हैं, वहां विस्तार, विकास और सीख का मार्ग खोलते हैं। जब गुरु शुभ होते हैं तो व्यक्ति के जीवन में उन्नति, सुख-समृद्धि और मान-सम्मान बढ़ता है। 

साल 2026 में बृहस्पति का गोचर तीन राशियों में होने जा रहा है। साल की शुरुआत में उनका गोचर मिथुन राशि में रहेगा। इसके बाद 2 जून 2026 को बृहस्पति मिथुन से निकलकर अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। फिर 31 अक्टूबर 2026 को बृहस्पति कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। 

इसके बाद 13 दिसंबर 2026 को बृहस्पति सिंह राशि में वक्री (वक्री चाल) हो जाएंगे। ऐसे में देव गुरु का 3 राशियों में गोचर सभी राशियों को प्रभावित करने वाला है। आइए समझते है कि कर्क राशि के लिए यह परिवर्तन कैसा रहने वाला हैं।

Budh Gochar: बुध का वृश्चिक राशि में गोचर 6 दिसंबर से लाएगा आपके जीवन में बड़े बदलाव, हो जाएं सावधान
विज्ञापन

2 of 5
गुरु मिथुन राशि में (जनवरी से 1 जून 2026)  - फोटो : adobe stock
गुरु मिथुन राशि में (जनवरी से 1 जून 2026) 
इस समय गुरु आपकी राशि के बारहवें भाव में रहेंगे, जिससे खर्च बढ़ने के योग बनेंगे। अनावश्यक खर्च, अस्पताल या विदेश यात्रा का योग बन सकता है। मानसिक रूप से आप कुछ अस्थिर और अकेलापन महसूस कर सकते हैं। धन के मामलों में सावधानी जरूरी होगी, क्योंकि बजट बिगड़ सकता है। हालांकि यह समय आध्यात्मिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है। 

ध्यान, पूजा-पाठ और एकांत आपके लिए लाभदायक रहेगा। विदेश से जुड़े कार्य करने वालों को लाभ मिल सकता है। नौकरी में दबाव बढ़ सकता है, लेकिन इसे धैर्य से संभालना होगा। यह समय अपूर्ण कार्यों को समेटने का है, न कि बड़े निर्णय लेने का।
 
विज्ञापन

3 of 5
गुरु सिंह राशि में (2 जून से 30 अक्टूबर 2026)  - फोटो : adobe stock
गुरु सिंह राशि में (2 जून से 30 अक्टूबर 2026) 
यह समय कर्क राशि वालों के लिए पूरे वर्ष का सर्वश्रेष्ठ समय होगा। गुरु आपकी ही राशि में उच्च के होकर आएंगे, जिससे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप खुद को पहले से अधिक स्थिर और मजबूत पाएंगे। 

नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे। व्यापार में वृद्धि होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। इस समय आप जो भी प्रयास करेंगे, उसमें सफलता की संभावना अधिक रहेगी। यह आत्म-विकास, नई शुरुआत और जीवन को नई दिशा देने का सबसे अच्छा समय सिद्ध होगा।

4 of 5
गुरु सिंह राशि में (31 अक्टूबर से 13 दिसम्बर 2026)   - फोटो : Adobe Stock
गुरु सिंह राशि में (31 अक्टूबर से 13 दिसम्बर 2026)  
इस अवधि में गुरु आपके दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे और बचत बनने लगेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी में वेतन वृद्धि या बोनस मिलने की संभावना है। 

व्यापारियों को नए ग्राहक और आर्थिक सफलता मिल सकती है। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा और आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। इस समय किया गया निवेश भविष्य में लाभ दे सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कुल मिलाकर यह समय धन और परिवार दोनों मामलों में संतुलन और स्थायित्व लेकर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
13 दिसम्बर 2026 से गुरु सिंह राशि में वक्री  - फोटो : Adobe Stock
13 दिसम्बर 2026 से गुरु सिंह राशि में वक्री 
जब गुरु वक्री होंगे, तो धन संबंधी कुछ योजनाओं में देरी हो सकती है। खर्च और आमदनी के बीच संतुलन बिगड़ सकता है, इसलिए बजट पर नजर रखना आवश्यक होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता संभव है। बड़े निवेश या लेन-देन फिलहाल टाल देना समझदारी होगी। 

यह समय आपको धैर्य और संयम की परीक्षा देगा। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा और आप जीवन के गहरे अर्थों को समझने का प्रयास करेंगे। पुराने पारिवारिक मसले सुलझाने का अवसर मिलेगा। यदि आप शांत चित्त से काम लेंगे, तो यह समय आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाकर आगे बढ़ाएगा।

बृहस्पति गोचर 2026 का प्रभाव
मेष राशि तुला राशि 
वृषभ राशि   वृश्चिक राशि 
मिथुन राशि  धनु राशि  
कर्क राशि   मकर राशि 
सिंह राशि   कुंभ राशि  
कन्या राशि   मीन राशि 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें