फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology : गुरु-राहु की युति से जल्द बनेगा अशुभ गुरु चांडाल योग, इन तीन राशि वालों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

Mon, 06 Feb 2023 11:29 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Guru Chandal Yog 2023: गुरु और राहु की युति से गुरु चांडाल योग बनता है। - फोटो : Istock
Guru Chandal Yog 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल, राशि परिवर्तन और युति का विशेष महत्व होता है। जब-जब ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है तो इसका व्यापक असर सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। जब कभी भी दो ग्रहों की किसी एक राशि में युति होती है तो इसका शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव देखने को मिलता है। ग्रहों की युति से शुभ और अशुभ योग बनता है। इसी तरह का एक अशुभ योग जल्द ही बनने वाला है। यह अशुभ योग गुरु-चांडाल योग के नाम बनेगा।  


 
विज्ञापन

2 of 6
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की भूमिका
जानिए कब बनेगा गुरु चांडाल योग
वैदिक ज्यतिष शास्त्र के अनुसार जब भी किसी की कुंडली में राहु के साथ गुरु मौजूद होते हैं तब गुरु-चांडाल नाम का योग बनता है। गुरु अभी मीन राशि में मौजूद हैं। मीन राशि गुरु की स्वयं की राशि मानी जाती है। 22 अप्रैल को बृहस्पति मीन राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मेष राशि में गोचर करेंगे, जहां पर पहले से ही राहु मेष राशि में पहले से विराजमान हैं। इस तरह से गुरु और राहु दोनों ही मेष राशि में एक साथ मौजूद होंगे। इस तरह से गुरु और राहु 6 महीनों तक एक ही राशि में मौजूद रहेंगे। ऐसे जिन जातकों की कुंडली में गुरु-चांडाल योग बनेगा उनके लिए आने वाला समय काफी मुश्किलों भरा रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
इन 3 राशि वालों को रहना होगा ज्यादा सावधान

मेष राशि
22 अप्रैल के बाद गुरु-चांडाल योग का निर्माण आपकी ही राशि के लग्न भाव में होगा। ऐसे में 22 अप्रैल से लेकर 30 अक्टूबर तक मेष राशि के जातकों की मुश्किलें काफी बढ़ जाएंगी। इस दौरान धन की हानि होने की संभावना है। कानूनी वाद-विवाद में फंस सकते हैं। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय हैं उनके लिए गुरु-राहु की मेष राशि में युति काफी नुकसानदायक रहने वाली होगी। मान-सम्मान में गिरावट देखने को मिल सकती है। 
 

4 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
निथुन राशि के जातकों के लिए 22 अप्रैल के बाद बना गुरु-चांडाल अशुभ योग धन और सेहत संबंधी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग व्यापार आदि के क्षेत्र में कार्यरत हैं उनको घाटा लग सकता है। भाग्य का साथ न मिलने के कारण धन की हानि और कार्यों में असफलताएं हासिल होंगी। 
विज्ञापन

5 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के ज्यादा सावधान रहने की जररूर होगी। क्योंकि गुरु-चांडाल अशुभ योग से आपको दुर्घटना का शिकार होना पड़ सकता है। व्यापार में नुकसान हो सकता है। बेवजह के खर्जों में इजाफा हो सकता है। नौकरी में अधिकारियों के संग वाद-विवाद पनप सकता है जो आपके  के करियर के लिए अच्छा नहीं होगा। 

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुरु ग्रह
गुरु चांडाल योग का उपाय 
ज्योतिष शास्त्र में गुरु चांडाल योग से बचाव के उपाय भी बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर इस अशुभ योग के दुष्प्रभाव दूर किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है वो उपाय- 
  • ‘गुरु चांडाल’ योग के प्रभाव को कम करने के लिए माथे पर रोजाना केसर, हल्दी का तिलक लगाना चाहिए। 
  • गुरुवार को पीले वस्त्र पहनकर पीली वस्तुओं का दान करना चाहिए। 
  • गुरुजनों का आर्शीवाद प्राप्त कर उनका आदर करना चाहिए। 
  • इसके अलावा राहु के मंत्रों का जाप करें। 
  • साथ ही बृहस्पतिवार को भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। 
  • संभव हो तो केले का पौधा लगाएं और उसकी नित्य पूजा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें