Grahan In August 2026: साल 2026 के आखिरी दो ग्रहण अगस्त महीने में लगने वाले हैं। धार्मिक-ज्योतिषीय और खगोल दृष्टि से ग्रहण काल को खास माना गया है, क्योंकि इसका प्रभाव देश-दुनिया समेत व्यक्ति विशेष पर पड़ता है। हिंदू धर्म में ग्रहण काल को अशुभ समय माना गया है। मान्यता है कि, इस दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ग्रहण काल के समय नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक बढ़ जाता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को खासतौर पर अधिक सावधानी बरतनी चाहिए अन्यथा होने वाले बच्चे पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, अगस्त 2026 में सूर्य और चंद्र ग्रहण कब लगेंगे और उनका समय क्या रहेगा।