Today Love Horoscope 29 July: आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। कुछ राशियों के रिश्तों में प्यार और आपसी समझ बढ़ेगी, तो कुछ लोगों को छोटी-छोटी बातों पर मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। आइए आज का लव राशिफल जानते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष राशि वालों की लव लाइफ शानदार रहने वाली है। पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करने का मौका आपको मिलेगा। रिश्तों से गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। आपके प्रेम को लेकर प्रयास और धैर्य प्रेम संबंध को और मजबूत बनाएगा।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। रिश्तों को लेकर साथी से बात करेंगे और घर को लेकर भी कोई निर्णय बना सकते हैं। हालांकि, पार्टनर के साथ बिताए छोटे-छोटे पल भी यादगार बन सकते हैं।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
दिन आपके लिए परेशानियों से राहत पाने वाला साबित होगा। यदि किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है, तो उसे बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। रिश्तों में समझदारी फिर से मिठास घोल सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
सिंगल जातकों का किसी खास व्यक्ति की ओर आकर्षण बढ़ सकता है। आपकी लव लाइफ शानदार बनेगी और प्रेम जीवन में भावनाएं हावी रहेंगी। अपनी पर्सनैलिटी पर ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि वालों के जीवन में किसी खास की दस्तक हो सकती है। प्रेम संबंधों में उत्साह और सकारात्मकता बनी रहेगी। कुछ लोगों के विवाह या रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। दिल की बात कहने का भी अच्छा मौका आपको मिल सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
सिंगल जातक किसी व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। जल्दबाजी से बचें और रिश्ते को समय दें। विवाह के लिए घर में बात करने के लिए समय खास रहेगा। कन्या राशि के लोग नए लोगों से भी मिलेंगे।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
सिंगल लोग अपने क्रश को लेकर उत्साहित रहेंगे। मन की बात कहने का मौका मिल सकता है। प्रेम विवाह के लिए घर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के संकेत हैं। आपको किसी उपहार की प्राप्ति भी हो सकती है।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
सिंगल जातक किसी को मन ही मन पसंद कर सकते हैं। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। बातचीत में संयम और धैर्य बनाए रखने से रिश्ते बेहतर दिशा में आगे बढ़ेंगे।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
धनु राशि वालों के लिए दिन खास होगा। साथी के साथ बिताया समय रिश्ते में नई ऊर्जा और अपनापन लेकर आएगा। आपसी विश्वास बनाए रखना जरूरी होगा। सोच-समझकर निर्णय लेना फायदेमंद होगा।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
शादीशुदा लोगों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिल सकता है, जिससे रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी। विवाह प्रस्ताव मिलने की भी संभावना बन रही है।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
रिलेशनशिप में रह रहे लोग भविष्य को लेकर कोई अहम फैसला ले सकते हैं। लेकिन सिंगल लोगों को जल्दबाजी से बचना चाहिए। छोटी-छोटी गलतफहमियां रिश्ते में तनाव पैदा कर सकती हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
सिंगल लोगों की मुलाकात किसी नए और दिलचस्प व्यक्ति से हो सकती है। वहीं, पार्टनर के साथ कोई सरप्राइज या खास योजना बन सकती है। अपने दिल की बात खुलकर कहना लाभदायक रहेगा।