फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Grah Gochar January 2023: जनवरी 2023 में 4 ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, इन 5 राशि वालों की बढ़ेंगी परेशानियां

Wed, 21 Dec 2022 12:03 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जनवरी में इन 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन - फोटो : iStock
Planet Transit 2023: 01 जनवरी 2023 से नया वर्ष शुरू हो जाएगा। नए साल के पहले महीने में कई प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन और चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। साल से पहले ही महीने में शनि का राशि परिवर्तन होगा। ज्योतिष में शनि के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। जनवरी 2023 में कुल मिलाकर चार ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा जबकि 2 ग्रहों की चाल बदलेगी। जनवरी 2023 में शनि के साथ सूर्य और शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। इसके अलावा बुध और मंगल ग्रह वक्री से मार्गी होंगे। जनवरी में 3 ग्रहों के राशि परिवर्तन और 2 ग्रहों के चाल में बदलाव से कुछ राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

जनवरी 2023 में सूर्य का गोचर धनु से मकर राशि में 14 जनवरी को होगा। फिर 17 जनवरी को न्याय और कर्मफलदाता शनिदेव मकर राशि की अपनी यात्रा को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 22 जनवरी 2023 शुक्र कुंभ राशि में आ जाएंगे। इसके अलावा बुध और मंगल जनवरी में ही वक्री से मार्गी हो जाएंगे। मंगल 12 जनवरी को मार्गी होंगे जबकि बुध 18 जनवरी 2023 को मार्गी होंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के लिए जनवरी के महीने में विशेष सावधानियां बरतनी होगी। 
विज्ञापन

2 of 6
mesh varshik rashifal - फोटो : amar ujala
मेष राशि
जनवरी में शनि समेत मंगल और सूर्य का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। इन ग्रहों के प्रभाव के कारण आपके हर एक कार्य में बाधाओं और अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक हानि भी हो सकती है इस कारण अपने खर्चो को काबू में रखने की कोशिश करें। परिवार में तनाव और कलह पैदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए कार्यलय में सहकर्मी संग विवाद हो सकता है। सेहत में गिरावट और संतान की चिंता इस महीने आपको ज्यादा परेशान करेगी।

वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 

तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन

3 of 6
कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2023 - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
साल के पहले महीने ही आपको कुछ मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में बाधाएं आएंगी और मन उदास रहेगा। घर और बाहर छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है जिसकी वजह से विवाद पैदा होते रहें। पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है। खर्चो में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिल सकती है। जो जातक साल के शुरूआत में नई नौकरी पाने के सपने को पाल रखा उनके लिए इंतजार लंबा हो सकता है। कारोबारियों के लिए जनवरी का महीना मिलाजुला रहने वाला होगा। जीवन साथी के साथ तनाव रह सकता है। 

वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 

तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023

4 of 6
virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
ग्रहों का राशि परिवर्तन कन्या राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। साल के शुरुआती दिनों में आपको सफलताएं मिलेगी और धन लाभ भी होगा लेकिन जैसे-जैसे समय बीतेगा कुछ तरह की परेशानियां आने लगेगी। बेवजह के खर्चों में वृद्धि देखने को मिल सकती है। पूरे महीने आप भागदौड़ ही करते रहेंगे। करियर में मिलाजुला ही संकेत है। निवेश संबंधी योजनाओं में सोच-विचार कर ही फैसला लें। इस महीने किसी को उधार देने से बचें। 

वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 

तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन

5 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि 
जनवरी में इस राशि के जातकों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामन करना पड़ सकता है। वाद-विवाद पैदा होते रहेंगे जिसमें आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। जमीन से जुड़े मुद्दे में आपको नई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को काम का बोझ ज्यादा रहेगा। जनवरी में परिवार में ज्यादा समय नहीं दे पाने के कारण परिवार के सदस्यों से मनमुटाव भी पैदा हो सकता है। व्यापार में घाटा भी उठना पड़ सकता है।

वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 

तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
17 जनवरी को जैसे ही शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे इस राशि के जातकों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। जिस कारण से कार्य में जल्दी सफलता हासिल नहीं होगी। नौकरी और व्यवसाय के लिए जनवरी का महीना मिलाजुला ही रहने वाला होगा। इस महीने आपके खाते से ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। बेवजह के झगड़े बढ़ सकते हैं। सेहत संबंधित परेशानियों में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। 

वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 

तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें