विघ्नहर्ता गणपति बप्पा आपकी सभी परेशानियों और संकटों को दूर करेंगे।
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए गणेश चतुर्थी का दिन निवेश के लिहाज से अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन आप प्रॉपर्टी, शेयर या किसी अन्य क्षेत्र में निवेश कर सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिलने के योग बनेंगे। विघ्नहर्ता गणपति बप्पा आपकी सभी परेशानियों और संकटों को दूर करेंगे। जो पुराने रुके हुए काम थे, वे इस समय सफल होंगे। करियर में भी आपको नए अवसर मिलेंगे, जो आपकी उन्नति का रास्ता आसान बनाएंगे। यह दिन आपके पेशेवर कौशल को निखारने और तराशने का भी समय है।