Surya Gochar 2025
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि सूर्य देव की उच्च राशि मानी जाती है, और इस कारण इस राशि के जातकों पर सूर्य देव का प्रभाव हमेशा शुभ रहता है। सूर्य की विशेष कृपा से मेष राशि के लोग अत्यधिक ऊर्जावान, साहसी और आत्मविश्वासी होते हैं। ये कभी हार नहीं मानते और जो भी कार्य हाथ में लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। करियर के क्षेत्र में ये लोग बड़े मुकाम पर पहुंचते हैं और अपनी मेहनत से सफलता हासिल करते हैं। ये किसी भी चुनौती का सामना साहस और आत्मविश्वास के साथ करते हैं, और हमेशा अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहते हैं।