फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2025: धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय इन 5 बातों का रखें विशेष ध्यान

Fri, 17 Oct 2025 04:53 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhanteras 2025: खुशियों से भरा पर्व धनतेरस 18 अक्तूबर 2025 को मनाया जाएगा। यह दिवाली उत्सव का पहला दिन है, जिसकी रौनक देशभर में नजर आने वाली है। 
विज्ञापन
1 of 6
खुशियों से भरा पर्व धनतेरस 18 अक्तूबर 2025 को मनाया जाएगा। - फोटो : अमर उजाला
Dhanteras 2025: खुशियों से भरा पर्व धनतेरस 18 अक्तूबर 2025 को मनाया जाएगा। यह दिवाली उत्सव का पहला दिन है, जिसकी रौनक देशभर में नजर आने वाली है। इस दिन घरों से लेकर मंदिरों तक जगह-जगह लाइटिंग दियों को जलाकर पूजा-पाठ का भव्य आयोजन किया जाता है। साथ ही दान-दक्षिणा जैसे पुण्य कार्य भी सम्पन्न होते हैं। इस दौरान खरीदारी का विशेष महत्व होने के कारण अक्सर लोग सोना-चांदी, वाहन, घर या वस्त्रों की खरीदारी करते हैं। हालांकि, कुछ लोग लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति भी खरीदते हैं, जिसे बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन इसे लेते समय कई बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए अन्यथा घर पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय ध्यान रखें कि यह आपस में जुड़ी न हों। - फोटो : अमर उजाला
  • धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय ध्यान रखें कि यह आपस में जुड़ी न हों। आप दोनों ही भगवानों की अलग-अलग मूर्तियां खरीदें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
विज्ञापन

3 of 6
लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय ध्यान रखें कि, भगवान की मूर्ति हमेशा बैठी हुई मुद्रा में खरीदें। - फोटो : adobe stock
  • लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय ध्यान रखें कि, भगवान की मूर्ति हमेशा बैठी हुई मुद्रा में खरीदें। खड़ी हुई मुद्रा वाली मूर्तियां घर में लाना अशुभ हो सकता है।
  • इस दौरान ध्यान रखें कि दिवाली पूजन के लिए मिट्टी या धातु की मूर्तियां ही घर में लाना शुभ होता है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि वास करती हैं।

4 of 6
मूर्ति खरीदते समय ध्यान रखें कि मूर्ति के चेहरे शांत, सौम्य और प्रसन्न भाव वाले होने चाहिए। - फोटो : adobe stock
  • मूर्ति खरीदते समय ध्यान रखें कि मूर्ति के चेहरे शांत, सौम्य और प्रसन्न भाव वाले होने चाहिए। इससे घर में खुशियां आती हैं और सभी समस्याएं समाप्त होने लगती हैं।
 

Dhanteras 2025: धनतेरस पर क्या-क्या खरीदना शुभ ? जानिए धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर एक चीज का महत्व

विज्ञापन

5 of 6
धनतेरस पर मां लक्ष्मी की मूर्ति ऐसी खरीदनी चाहिए, जिसमें देवी कमल के फूल पर विराजमान हों। - फोटो : adobe stock
  • वास्तु के मुताबिक गणेश जी की मूर्ति में उनकी सूंड बाईं ओर मुड़ी हो। मान्यता है कि यह रूप अत्यंत मंगलकारी होता है।
  • धनतेरस पर मां लक्ष्मी की मूर्ति ऐसी खरीदनी चाहिए, जिसमें देवी कमल के फूल पर विराजमान हों। वाहन उल्लू पर विराजमान वाली मूर्ति भूलकर भी न लें।
 

Dhanteras 2025 Shopping: धनतेरस पर अगर न खरीद पाएं सोना-चांदी, इन 5 चीजों की खरीदारी से भरेगा धन का भंडार

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धनतेरस पर चौघड़िया मुहूर्त - फोटो : freepik
धनतेरस पर चौघड़िया मुहूर्त
शुभ कालः सुबह 07:49 बजे से 09:15 बजे तक
लाभ कालः दोपहर 01:32 बजे से 02:57 बजे तक
अमृत काल: दोपहर 02:57 बजे से शाम 04:23 बजे तक
चर कालः दोपहर 12:06 बजे से 01:32 बजे तक

शुभ मुहूर्त 
धनतेरस पर सुबह 08 बजकर 50 मिनट से 10 बजकर 33 मिनट तक शुभ मुहूर्त बना रहेगा।
दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक है।
तीसरा शाम 7:16 से रात 8:20 मिनट तक है।
 

Diwali 2025: दिवाली की तारीख को लेकर न हो कन्फ्यूज, यहां जानें धनतेरस से भाई-दूज की डेट और शुभ मूहर्त




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें