Dhanteras Par Rashi Anusar Kya Kharide: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि धनतेरस के शुभ अवसर पर अपनी राशि के अनुसार वस्तुओं की खरीदारी की जाए, तो इसका परिणाम और भी शुभ होता है। आइए जानते हैं कि 12 राशियों के अनुसार धनतेरस पर क्या खरीदना सबसे शुभ रहेगा...
विज्ञापन
1 of 13
Dhanteras 2025 राशि के अनुसार करें खरीदारी
- फोटो : Amar Ujala
Dhanteras Must Buy Things: धनतेरस का पावन पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इसी दिन से पांच दिवसीय दिवाली के पर्व की शुरुआत होती है। इस वर्ष यह शुभ अवसर 18 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस दिन को “धनत्रयोदशी” या “धनवंतरि जयंती” भी कहा जाता है। मान्यता है कि इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धनवंतरि अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन भगवान धनवंतरि और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा का विधान है। कहा जाता है कि इस दिन की गई शुभ खरीदारी घर में धन, सौभाग्य और समृद्धि लेकर आती है। इसलिए इस दिन सोना-चांदी, नए बर्तन या कीमती वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। Chhath Puja 2025: कब से शुरू है छठ पूजा? जानिए नहाय खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक की तिथि Dhanteras 2025: इस बार धनतेरस पर वाहन और संपत्ति की खरीदारी हो सकती है अशुभ, जानें कब लेना होगा शुभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि धनतेरस के शुभ अवसर पर अपनी राशि के अनुसार वस्तुओं की खरीदारी की जाए, तो इसका परिणाम और भी शुभ होता है। आइए जानते हैं कि 12 राशियों के अनुसार धनतेरस पर क्या खरीदना सबसे शुभ रहेगा...
विज्ञापन
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए इस दिन पीतल के बर्तन और चांदी के सिक्के या आभूषण खरीदना शुभ होता है। ऐसा करने से भगवान धनवंतरि और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।
विज्ञापन
3 of 13
वृषभ राशि
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए सोने और हीरे के आभूषण खरीदना बेहद शुभ माना गया है। यह खरीदारी सौभाग्य बढ़ाने के साथ लंबे समय तक आर्थिक स्थिरता भी प्रदान करती है।
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातक इस दिन कांसे के बर्तन या पन्ना रत्न खरीद सकते हैं। ऐसा करने से मानसिक शांति, व्यवसायिक सफलता और धनवृद्धि के योग बनते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीदनी चाहिए। प्रतिमाएं पीतल या मिट्टी की खरीद सकते हैं। यह घर में सुख, शांति और सौभाग्य लाती हैं।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए धनतेरस पर सोने का कोई आभूषण खरीदना अत्यंत शुभ होगा। इससे जीवन में रौनक बढ़ती है और लक्ष्मी कृपा स्थायी रूप से रहती है।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को कांसे के बर्तन या पूजन सामग्री खरीदने की सलाह दी जाती है। इससे स्वास्थ्य में सुधार होता है और घर में शुद्धता बनी रहती है।
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों को इस दिन चांदी की चीजें जैसे पायल, अंगूठी, बिछिया या देवी-देवताओं की चांदी की मूर्तियां खरीदनी चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता और आर्थिक समृद्धि आती है।
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले लोग घर की उपयोगी चीजें जैसे झाड़ू, बर्तन या सजावट की वस्तुएं खरीद सकते हैं। यह क्रय कार्य घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सौभाग्य लाता है।
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को घर सजाने का सामान, सोने के आभूषण या पीतल के बर्तन खरीदने चाहिए। इससे घर में उत्साह और सम्पन्नता आती है।
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वाले इस दिन पीतल के बर्तन खरीदें। यह धातु धार्मिक रूप से पवित्र मानी जाती है और इससे घर में स्थिरता व समृद्धि आती है।
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए चांदी के आभूषण और तांबे के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा। इससे स्वास्थ्य में सुधार और आर्थिक प्रगति के अवसर बढ़ते हैं।
मीन राशि
मीन राशि वाले लोग धनतेरस पर सोने-चांदी के गहने या वाहन खरीद सकते हैं। ऐसा करने से धनवृद्धि, सौभाग्य और जीवन में उन्नति के द्वार खुलते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।