फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर महीने की ज्योतिष गणना: किन तारीखों पर राशिनुसार आपको रहना है जरा बचके...

Tue, 01 Dec 2020 11:20 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
मासिक राशिफल दिसंबर 2020 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
माह का आरंभ मिलाजुला रहेगा। बहुत परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति भी बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सूर्य, बुध और केतु का अशुभ प्रभाव आपके लिए अप्रिय समाचार तथा कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने का संकेत कर रहा है। तीसरे सप्ताह से सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ ही कार्य बाधाओं पर विराम लग जाएगा भाग्य उन्नति के साधन बनेंगे। विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। 13 और 14 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

2 of 12
वृष राशि
वृषभ राशि
कार्य व्यापार की दृष्टि से माह अच्छी सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। कोई भी बड़े से बड़ा अनुबंध हासिल करना चाह रहे हों तो उसमें भी सफलता मिलेगी किंतु, साझा व्यापार करने से परहेज करें तो बेहतर रहेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। दांपत्य जीवन के लिए माह उतना अच्छा नहीं कहा जाएगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता में भी कुछ विलंब होगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते सहेज कर रखें। तीसरे सप्ताह से सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ ही स्वास्थ्य पर भी अधिक ध्यान देना पड़ेगा। 9 और 10 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन राशि
माह का आरंभ कई तरह के उतार-चढ़ाव और अप्रत्याशित परिणाम के साथ आरंभ होगा। शत्रु परास्त होंगे कोर्ट कचहरी के मामलों में भी सफलता मिलेगी फिर भी नए विवादित मामले बाहर ही सुलझाएं तो बेहतर रहेगा। गुप्त शत्रु बनेंगे भी और नष्ट भी होते जाएंगे। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। तीसरे सप्ताह से गोचर ग्रहों का परिवर्तन कार्य- व्यापार की दृष्टि से तो उत्तम रहेगा किंतु दांपत्य जीवन के लिए कलहकारक हो सकता है। 17 और 18 तारीख को रहें जरा बचके।

4 of 12
राशि
कर्क राशि
इस माह ग्रह गोचर आपके लिए अच्छी सफलता दिलाने वाले सिद्ध होंगे। अपनी सामर्थ्य एवं ऊर्जा शक्ति का भरपूर उपयोग करते हुए कार्य में अधिक समय लगाएंगे तो सफलता सर्वाधिक मिलेगी। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय भारी नुकसान पहुंचा सकता है सावधान रहें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों से जुड़े हुए कार्यों का निपटारा होगा। कोई नया अनुबंध भी हासिल करना चाह रहे हो तो अवसर अच्छा है। तीसरे सप्ताह से ग्रह गोचर का परिवर्तन आपके लिए और लाभदायक रहेगा। 20 और 21 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह राशि
माह आपके लिए कई तरह की नई चुनौतियां पेश कर सकता है यद्यपि कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी शत्रु परास्त भी होंगे फिर भी न्यायिक मामलों में बहुत सावधानी बरतें। शिक्षा प्रतियोगिता में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। संतान संबंधी चिंता भी कुछ परेशान कर सकती है। तीसरे सप्ताह से ग्रह गोचर में परिवर्तन स्वरूप सभी विषम परिस्थितियों से मुक्ति मिलेगी। नए कार्य व्यापार में उन्नति और आपके लिए गए निर्णय की सराहना होगी। 13 और 14 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या राशि
अपने अदम्य साहस एवं सौम्य स्वभाव के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी नियंत्रण प्राप्त कर लेंगे। विशेष सलाह है कि परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। भाइयों से मतभेद बढ़ सकता है इसलिए सावधान रहें। आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन भी खरीदना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। 24 और 25 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला राशि
माह का आरंभ कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करवा सकता है। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों से जुड़े हुए कार्यो का निपटारा होगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दानपुण्य भी करेंगे। तीसरे सप्ताह से ग्रह गोचर में और अनुकूलता आएगी जिसके परिणामस्वरूप सफलता में वृद्धि होगी। 27 और 28 तारीख को रहें जरा बचके।
 

8 of 12
राशि
वृश्चिक राशि
कार्य व्यापार की दृष्टि से माह सुखद रहेगा। नया व्यापार भी आरंभ करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर सहायक सिद्ध होंगे। सरकारी विभागों में रुके हुए कार्यों का निपटारा होगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। यद्यपि अपने कुशल नेतृत्व एवं सूझबूझ के साथ योजनाओं को पूर्ण कर लेंगे फिर भी पूर्णता तक गोपनीयता बरकरार रखें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए प्राप्ति के भी योग। 24 और 25 तारीख को रहें जरा बचके।

9 of 12
राशि
धनु राशि
माह आपके लिए कई तरह की नई चुनौतियां पेश करेगा अतः हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक लेने की आवश्यकता है। जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। परिवार में अलगाववाद की स्थिति न उत्पन्न होने दें।का दिया गया धन वापस मिलने की उम्मीद। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर खर्च होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का भी निपटारा होगा फिर भी कोर्ट कचहरी के मामले आपस में ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। 17 और 18 तारीख को रहें जरा बचके।

10 of 12
राशि
मकर राशि
संपूर्ण माह बेहतरीन सफलतादायक रहेगा इसलिए जो भी कार्य आरम्भ करना चाहें कामयाब रहेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी नौकरी में भी पदोन्नति एवं नए अनुबंध प्राप्ति के योग। जो लोग अब तक आप को नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही आपकी मदद करने के लिए आगे आएंगे। कोर्ट- कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना भी सफल रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति तथा नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। 24 और 25 तारीख को रहें जरा बचके।

11 of 12
राशि
कुंभ राशि
रोजगार की दृष्टि से संपूर्ण माह अच्छी सफलता दिलाएगा किंतु, अत्यधिक यात्रा और खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। विवादित मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए माह अनुकूल रहेगा अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करें। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में भी अच्छा  सहयोग करेंगे। 9 और 10 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन राशि
संपूर्ण माह आपके लिए मिलाजुला फल कारक रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से तो चिंतनशील रहना होगा किन्तु कार्य व्यापार की दृष्टि उत्तम रहेगा। किसी भी तरह के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेशी  नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। साहस एवं सौम्य स्वभाव के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। 29 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें